दस दिन में करूंगा नयी पार्टी के गठन की घोषणा: पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद

हाल में कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने रविवार को कहा कि वह 10 दिन के भीतर अपनी नयी राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा करेंगे और जोर दिया कि इसकी विचारधारा ‘आजाद’ होगी.

गुलाम नबी आजाद (Photo: PTI)

बारामूला (जम्मू कश्मीर), 11 सितंबर : हाल में कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने रविवार को कहा कि वह 10 दिन के भीतर अपनी नयी राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा करेंगे और जोर दिया कि इसकी विचारधारा ‘आजाद’ होगी. जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नए राजनीतिक दल का एजेंडा जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली और लोगों की नौकरी तथा भूमि अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा. आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कश्मीर घाटी में अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं अपने सहयोगियों को धन्यवाद देता हूं, जो मेरे साथ खड़े हैं और मेरी नयी पार्टी का आधार हैं, जिसकी घोषणा अगले 10 दिन के भीतर की जाएगी.’’

उत्तरी कश्मीर के बारामूला में डाक बंगला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आजाद ने कहा कि उनकी नयी पार्टी अपने नाम की तरह अपनी विचारधारा और सोच में ‘आजाद’ होगी. उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पार्टी आजाद होगी. मेरे कई सहयोगियों ने कहा कि हमें पार्टी का नाम आजाद रखना चाहिए. लेकिन, मैंने कहा कभी नहीं. लेकिन, इसकी विचारधारा स्वतंत्र होगी, जो किसी अन्य में शामिल या विलय नहीं होगी. ऐसा मेरी मृत्यु के बाद हो सकता है, लेकिन तब तक नहीं.’’ यह भी पढ़ें :बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा के कम दबाव के कारण ओडिशा में भारी बारिश के आसार

आजाद ने कहा कि जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने और लोगों की नौकरी और भूमि अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने पर जोर दिया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पार्टी विकासोन्मुखी होगी. इसका एजेंडा लोगों को रोजगार के अवसर प्रदन करना होगा.’’ आजाद (73) ने कहा कि वह किसी भी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं हैं, चाहे वह राष्ट्रीय हो या क्षेत्रीय. उन्होंने कहा, ‘‘विभिन्न दलों में कई लोग मेरे दोस्त हैं.’’ आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस के साथ अपने पांच दशक लंबे संबंध को तोड़ते हुए कहा कि पार्टी ‘‘पूरी तरह खत्म हो चुकी है.’’ उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पार्टी के पूरे परामर्श तंत्र को ‘‘ध्वस्त’’ करने का आरोप लगाया था.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट