देश की खबरें | पिता की मौत के बाद मैं डिप्रेशन में चली गयी थी : प्रियंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म अभिनेत्री एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनास ने हाल ही में जारी अपने संस्मरण में इस बात का खुलासा किया है कि पिता के निधन के बाद वह डिप्रेशन में चली गयी थी और वह करीब पांच साल तक इससे पीड़ित रहीं ।

नयी दिल्ली, 14 फरवरी फिल्म अभिनेत्री एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनास ने हाल ही में जारी अपने संस्मरण में इस बात का खुलासा किया है कि पिता के निधन के बाद वह डिप्रेशन में चली गयी थी और वह करीब पांच साल तक इससे पीड़ित रहीं ।

प्रियंका ने कहा है कि वह डिप्रेशन से तब तक परेशान होती रहीं जब तक कि उन्होंने इससे बाहर निकलने का फैसला नहीं किया।

अभिनेत्री (38) के पिता डा अशोक चोपड़ा का 10 जून 2013 को 62 साल की उम्र में कैंसर के कारण निधन हो गया था । वह सेना में बतौर फिजिशियन कार्यरत रहे थे ।

प्रियंका ने कहा कि उन्होंने स्पोर्ट्स ड्रामा "मैरी कॉम" में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी जिसने उनके लिये थेरेपी का काम किया । यह फिल्म 2014 में रिलीज़ हुई थी। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पिता के निधन के कुछ ही दिन बाद शुरू की थी । इसका निर्माण संजय लीला भंसाली ने किया था ।

प्रियंका ने कहा, ‘‘डैड के निधन के पांच दिन बाद, जब मेरे पिता का चौथा हुआ था, मैरी कॉम की शूटिंग शुरू हो गयी थी ।’’

उन्होंने अपने संस्मरण ‘‘अनफिनिश्ड’’ में लिखा है, ‘‘जैसा मैं हमेशा करती हूं काम मेरी थेरेपी है । मैं अपने सभी दुख और आत्मा को चरित्र एवं फिल्म में लगा देती हूं । यही कारण है कि इससे मुझे आगे बढ़ने और काम करने की प्रेरणा मिलती है ।

इस पुस्तक का प्रकाशन पेंगुइन रैंडम हाउस ने किया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी