देश की खबरें | मैंने ही सबसे पहले महापौर का इस्तीफा मांगा था: थरूर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम की महापौर के खिलाफ जारी प्रदर्शन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि कुछ लोग जानबूझकर मामले पर उनके रुख की अनदेखी कर रहे हैं।

तिरुवनंतपुरम, 24 नवंबर कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम की महापौर के खिलाफ जारी प्रदर्शन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि कुछ लोग जानबूझकर मामले पर उनके रुख की अनदेखी कर रहे हैं।

तिरुवनंतपुरम नगर निगम की महापौर के खिलाफ यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के प्रदर्शन का समर्थन नहीं करने के आरोप लगा रहे लोगों पर निशाना साधते हुए थरूर ने कहा कि उन्होंने ही सबसे पहले महापौर का इस्तीफा मांगा था।

तिरुवनंतपुरम की महापौर अपने उस कथित पत्र को लेकर विवादों में हैं, जिसमें उन्होंने नगर निकाय में अस्थायी पदों पर नियुक्ति के लिए माकपा कार्यकर्ताओं की ‘‘ सूची’’ मांगी थी।

तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने कहा कि वह महापौर के आचरण और कांग्रेस प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को देखकर बेहद नाराज हैं।

नगर निगम कार्यालय के बाहर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि जो लोग दावा कर रहे हैं कि वह विरोध का समर्थन नहीं कर रहे, शायद उन्होंने सात नवंबर को उनके द्वारा महापौर आर्य राजेंद्रन के इस्तीफे की मांग संबंधी खबरों को नहीं देखा या ‘‘ उन पर ध्यान दे नहीं रहे।’’

नगर निगम कार्यालय के बाहर महापौर के खिलाफ पिछले 19 दिन से कांग्रेस नीत यूडीएफ द्वारा प्रदर्शन जारी है।

थरूर ने कहा, ‘‘ मैंने ही सबसे पहले उनका इस्तीफा मांगा था। वे शायद इस पर गौर नहीं कर रहे या खबरें नहीं देख रहे। मेरे द्वारा सात नवंबर को उनका इस्तीफा मांगे जाने की खबर लगभग हर जगह थी। मामले पर पार्टी को मेरा रुख पता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने मामले को समझने और सोच-विचार करने के बाद उस पर अपना रुख अख्तियार किया। अपने काम और कई कर्तव्यों के चलते मुझे यहां आने का समय नहीं मिल रहा था, लेकिन समय मिलते ही मैं यहां आया और इस प्रदर्शन को अपने समर्थन की घोषणा की ।’’

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी. डी. सतीशन ने थरूर के प्रदर्शन का समर्थन न करने को लेकर परोक्ष रूप से कुछ टिप्पणी की थी।

प्रदर्शन को अपना समर्थन देते हुए थरूर ने कहा, ‘‘ महापौर के आचरण और कांग्रेस प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई देखकर मेरे दिमाग में एक ही शब्द आता है, वीभत्स।’’

थरूर ने कहा, ‘‘ वह सभी की महापौर हैं, जैसे में सभी का सांसद हूं। हालांकि पत्र से यह प्रतीत होता है कि वह संवैधानिक पद पर बने रहने के दौरान एक पार्टी की प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रही हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\