देश की खबरें | श्रीनगर की जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने से मुझे रोका गया : मीरवाइज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें यहां जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी गई।

श्रीनगर, 29 दिसंबर हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने शुक्रवार को दावा किया कि उन्हें यहां जामिया मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी गई।

नौहट्टा इलाके में ऐतिहासिक मस्जिद में शुक्रवार की नमाज अदा करने की अनुमति दी गई थी, लेकिन कश्मीर के मुख्य इमाम मीरवाइज को शहर के बाहरी इलाके निगीन स्थित अपने आवास से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। वह मस्जिद में जुमे पर धर्मोपदेश भी देते हैं।

मीरवाइज ने धर्मोपदेश देने और जुमे की नमाज अदा करने से रोकने के लिए विशेष रूप से शुक्रवार को बार-बार ‘घर में नजरबंद’ करने की निंदा की।

मीरवाइज ने एक बयान में कहा कि अगस्त 2019 में नजरबंद करने के चार साल बाद 22 सितंबर को उन्हें रिहा किया गया, लेकिन तब से अबतक उन्हें केवल तीन शुक्रवार को जामिया मस्जिद जाने की अनुमति दी गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘तब से हर शुक्रवार को मुझे अधिकारियों की ओर से बिना कोई कारण बताए नजरबंद किया गया है। कोई नहीं जानता कि मुझपर यह प्रतिबंध कब तक जारी रहेगा। अपनी मर्जी से अधिकारी जामिया मस्जिद को मुसलमानों के नमाज अदा करने के लिये खोल देते हैं या बंद कर देते हैं। कोई नहीं पूछ सकता है कि ऐसा क्यों होता है।’’

श्रीनगर की जामिया मस्जिद में 10 सप्ताह के बाद पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने की अनुमति दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\