विदेश की खबरें | मैं भाग्यशाली था जो न्यूयॉर्क में हुए हमले में बच गया: सलमान रुश्दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मुंबई में जन्मे और जाने-माने लेखक सलमान रुश्दी ने पिछले साल उनपर हुए कातिलाना हमले के बाद पहली बार सोमवार को कहा कि वह भाग्यशाली थे जो इससे बच गए।

लंदन, छह फरवरी मुंबई में जन्मे और जाने-माने लेखक सलमान रुश्दी ने पिछले साल उनपर हुए कातिलाना हमले के बाद पहली बार सोमवार को कहा कि वह भाग्यशाली थे जो इससे बच गए।

पिछले साल 12 अगस्त को अमेरिका के न्यूयॉर्क में 75 वर्षीय ब्रिटिश-अमेरिकी लेखक चौटाउक्वा इंस्टीट्यूशन में व्याख्यान दे रहे थे तभी एक शख्स मंच पर चढ़ गया और उन पर चाकू से कई हमला किया तथा मुक्के भी मारे। इस हमले में उनकी एक आंख की रोशनी चली गई है।

रुश्दी को उनके उपन्यास ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ के लिए बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

हमले के बाद अपने पहले साक्षात्कार में लेखक ने ‘द न्यूयॉर्कर’ पत्रिका से कहा कि वह उन लोगों और अपने परिवार के प्रति शुक्रगुजार हैं जिन्होंने उन्हें अपना समर्थन दिया। इसमें उनके बेटे ज़फर और मिलन भी शामिल हैं।

रुश्दी ने पत्रिका से कहा, “ मैं भाग्यशाली था।”

उन्होंने कहा, “ मैं उठ सकता हूं और चल सकता हूं। जब मैं कहता हूं कि मैं ठीक हूं तो मेरा मतलब है कि मेरे शरीर के कुछ हिस्सों को लगातार जांच की जरूरत है। यह एक बड़ा हमला था।”

यह पूछे जाने पर कि अपने उपन्यास ‘द सेनेटिक वर्सेज़’ में कथित रूप से ‘ईशनिंदा’ के लिए ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता आयतुल्ला खुमैनी की ओर से उनकी हत्या का फतवा जारी करने के कई सालों के बाद भी सतर्कता न बरतना क्या गलती थी, इस पर उन्होंने कहा, “ मैं खुद से भी यह सवाल कर रहा हूं और मैं इसका जवाब नहीं जानता हूं। मैंने अपनी जिंदगी के 20 साल से ज्यादा वक्त तक ऐसा किया है। तो क्या यह गलती है।’’

उन्होंने कहा, “ मैंने बहुत सी किताबें लिखी हैं। ‘द सेनेटिक वर्सेज़’ मेरी पांचवी प्रकाशित किताब थी-- मेरा चौथा प्रकाशित उपन्यास-- और यह (विक्टरी सिटी उपन्यास) मेरा 21वां उपन्यास है। फतवा आने के बाद मेरी जिंदगी का तीन चौथाई हिस्सा गुज़र चुका है। एक तरह से आप अपने जीवन को लेकर कर पछता नहीं सकते हैं।”

रुश्दी ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि अगर उनकी हत्या की जाती है तो लोग इसपर कैसे प्रतिक्रिया देंगे।

उन्होंने कहा, “ मैंने इन वर्षों में भर्त्सना और कटुता से बचने की बहुत कोशिश की है।’’

उनका नया उपन्यास ‘विक्टरी सिटी’ हमले से पहले ही पूरा हो गया था। यह कर्नाटक में हम्पी को लेकर है। हम्मी में मध्ययुगीन विजयनगर साम्राज्य के खंडर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\