IPL 2024: 'पिछले कुछ दिन से बीमार था, लगा कि आज खेल नहीं सकूंगा', RCB की जीत के बाद बोले मोहम्मद सिराज

गुजरात टाइटंस पर इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में चार विकेट से मिली जीत के नायक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि पिछले कुछ दिन से बीमार होने के कारण उन्हें लगा था कि वह इस मैच में खेल नहीं सकेंगे.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Photo Credits: IPL/Twitter)

बेंगलुरू, चार मई: गुजरात टाइटंस पर इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में चार विकेट से मिली जीत के नायक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा कि पिछले कुछ दिन से बीमार होने के कारण उन्हें लगा था कि वह इस मैच में खेल नहीं सकेंगे. यह भी पढ़ें: KKR vs LSG IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जाइंट्स मैच में ये 5 ख़िलाड़ी बरपा सकते है कहर, डाले इनपर एक नजर

सिराज ने पहले स्पैल में ही रिधिमान साहा और शुभमन गिल को आउट करके गुजरात को दबाव में ला दिया था. उन्होंने कहा ,‘‘ मैं पिछले कुछ दिन से बीमार था. लगा था कि आज खेल नहीं सकूंगा लेकिन मैं खेलना चाहता था और बहुत खुश हूं कि खेल सका.’’

उन्होंने कहा ,‘ सुबह उठा तो लगा कि आराम करना चाहिये , आज नहीं खेल सकूंगा. लेकिन फिर मैने सोचा कि नहीं मुझे खेलना ही है.’’ आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसी ने कहा ,‘‘ पिछले दोनों मैचों में प्रदर्शन शानदार रहा. बल्ले और गेंद दोनों से । यहां 180 . 90 का स्कोर अच्छा रहता.’’

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि उनकी टीम अब बाकी मैच जीतने पर फोकस करेगी. उन्होंने कहा ,‘‘ विकेट पर बहुत कुछ निर्भर करता है. पहले कुछ ओवर में ही पता चल जाता है और उसके हिसाब से खेलना होता है. इस विकेट पर 170 . 80 रन अच्छा स्कोर होता. पावरप्ले में हमारी बल्लेबाजी और उनकी गेंदबाजी निर्णायक रही. हम गलतियों से सबक लेकर आने वाले मैच जीतने की कोशिश करेंगे.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट