जरुरी जानकारी | आई स्क्वॉयर्ड कैपिटल बीपीसीएल के अधिग्रहण की दौड़ से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की निजी इक्विटी फर्म आई स्क्वॉयर्ड कैपिटल भारत की दूसरी सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के अधिग्रहण की दौड़ से बाहर हो रही है।

नयी दिल्ली, 12 नवंबर अमेरिका की निजी इक्विटी फर्म आई स्क्वॉयर्ड कैपिटल भारत की दूसरी सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के अधिग्रहण की दौड़ से बाहर हो रही है।

इस सौदे से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

आई स्क्वॉयर्ड कैपिटल अपनी भारतीय इकाई थिंक गैस के जरिये उन तीन कंपनियों में शामिल थी, जिन्होंने बीपीसीएल में सरकार की करीब 53 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी।

मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, ‘‘कंपनी ने वित्तीय बोली में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।’’

सूत्र ने कहा, ‘‘फर्म ने अभी तक सरकार या उसके लेनदेन सलाहकार को फैसले के बारे में नहीं बताया है, लेकिन उसने आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है।’’

इस संबंध में आई स्क्वॉयर्ड कैपिटल और निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि सरकार इस तरह के घटनाक्रम से अवगत नहीं होगी, क्योंकि सिर्फ लेनदेन सलाहकार को ही ऐसे कदमों की जानकारी रहती है।

आई स्क्वॉयर्ड कैपिटल के अलावा, खनन व्यवसायी अनिल अग्रवाल के वेदांता समूह और निजी इक्विटी फर्म अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट बीपीसीएल के लिए बोली लगाने वालों में शामिल हैं।

एक अन्य सूत्र ने कहा कि आई स्क्वॉयर्ड कैपिटल और अपोलो ग्लोबल, दोनों ने बोली को वित्तीय और रणनीतिक समर्थन हासिल करने के लिए वैश्विक ऊर्जा दिग्गजों और सॉवरेन तथा पेंशन फंडों से बात की, लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली।

सूत्र ने कहा, ‘‘एक समय तो रॉयल डच शेल भी दो पीई से बात कर रही थी, लेकिन बाद में पीछे हट गई।’’

एक तीसरे सूत्र ने कहा कि कुछ रपटों में अडाणी समूह के पीई में शामिल होने की बात सामने आई, लेकिन यह सच नहीं था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\