देश की खबरें | ‘मुझे यह सुनना मजेदार लगा कि पुलिस की जमीन का अतिक्रमण हो गया है’ : उच्च न्यायालय की न्यायाधीश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय की एक न्यायाधीश को बुधवार को यह सुनने में कुछ मजेदार लगा कि राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस की जमीन का अतिक्रमण हो गया है।

नयी दिल्ली, 20 जनवरी दिल्ली उच्च न्यायालय की एक न्यायाधीश को बुधवार को यह सुनने में कुछ मजेदार लगा कि राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस की जमीन का अतिक्रमण हो गया है।

उच्च न्यायालय उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक पुलिस कॉलोनी के अतिक्रमण को हटाने का अनुरोध करने वाली याचिका पर सुनवाई कर रहा है।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने इस विषय पर दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार, पुलिस और उत्तरी दिल्ली नगर निगम से जवाब तलब करते हुए कहा, ‘‘मुझे यह सुनना कुछ मजेदार लगा कि पुलिस की जमीन का अतिक्रमण हो गया है। ’’

अदालत ने दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग, पुलिस, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और उन लोगों को नोटिस जारी किया, जिन्होंने इस जमीन का अतिक्रमण कर रखा है।

अदालत ने 12 अप्रैल तक याचिका पर उनसे अपना रुख बताने को कहा है।

अदालत ने प्राधिकारों को इस बारे में उसे सूचित करने को कहा है कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई।

याचिका पुलिस कॉलोनी के एक निवासी ने दायर की है जिसकी जमीन का अतिक्रमण हो गया है।

याचिकाकार्ता अनिल कुमार ने दावा किया है कि अदालत के अवलोकन के बावजूद प्राधिकारों ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Scorecard: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

\