देश की खबरें | मेरे मन में सिख समुदाय के प्रति अथाह सम्मान : राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि उनके मन में सिख समुदाय के प्रति अथाह सम्मान है और इस समुदाय के योगदान के बिना भारत आज जैसा नहीं होता।

होशियारपुर (पंजाब), 17 जनवरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि उनके मन में सिख समुदाय के प्रति अथाह सम्मान है और इस समुदाय के योगदान के बिना भारत आज जैसा नहीं होता।

राहुल गांधी की यह टिप्पणी पंजाब की विपक्षी पार्टियों द्वारा कांग्रेस को निशाना बनाए जाने और 1984 के सिख विरोधी दंगों के लिए उनसे माफी की मांग की पृष्ठभूमि में आई है।

शिरोमणि अकाली दल जैसी पार्टियां राहुल गांधी के पंजाब दौरे पर सवाल उठा रही हैं और 1984 के ऑपरेशन ब्लूस्टार व कुछ महीनों बाद सिख विरोधी दंगों को लेकर उनसे माफी की मांग कर रही हैं। इस बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संसद में अपना और पार्टी का रुख स्पष्ट तरीके से रखा था।

‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ से इतर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘‘कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी ऐसा किया है और मैं पूरी तरह से (पूर्व) प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी और सोनिया गांधी जी का समर्थन करता हूं। मैंने भी पूर्व में अपने रुख को बहुत ही स्पष्ट तरीके से रखा है।’’

जब उनसे पूछा गया कि पंजाब में उनकी यात्रा ‘सुलह’ की कोशिश प्रतीत हो रही है तो उन्होंने कहा, ‘‘मेरा पंजाब के लोगों से अनुराग है और मैं इससे और आगे जाकर कहना चाहूंगा कि मेरा प्रेम और अनुराग पंजाब के लोगों और खासतौर पर सिख समुदाय के प्रति है। इसलिए मेल मिलाप छोटा शब्द है।’’

कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘‘मुझे इस राज्य के लोगों से प्रेम और अनुराग है और जो उन्होंने किया है और जो भविष्य के लिए कर रहे हैं उसको लेकर मेरे मन में सिख समुदाय के प्रति काफी सम्मान है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह भावुक करने वाला बयान है। मेरा मानना है कि भारत, भारत नहीं होता अगर सिख समुदाय नहीं होता। आपने कई मामलों में केंद्रीय भूमिका निभाई है। आप इस देश की रीढ़ हैं... इसका मैं बहुत अधिक आदर करता हूं।’’

गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बारे मे राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ताविरोधी लहर की वजह से हारी।

उन्होंने कहा, ‘‘नेतृत्व के बीच कुछ मुद्दे थे लेकिन वे सुलझाने योग्य थे और आने वाले दिनों में ये मुद्दे नहीं रहेंगे। ऐसी कोई समस्या नहीं है और सभी साथ चल रहे हैं।’’

राहुल ने कहा कि यह स्वीकार किया जाना चाहिए कि पंजाब की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर थी। उन्होंने कहा, ‘‘यह सच्चाई है जिसका नतीजा है कि आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनाव में जीत दर्ज की। लेकिन मेरा मानना है कि अब कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर खत्म हो गई है... और मुझे लगता है कि कांग्रेस आसानी से यहां अगली सरकार बनाएगी।’’

उन्होंने पंजाब की आप सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह राज्य के लोगों को दिशा देने में असफल रही है।

धीरज अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England 2nd Semi Final Match: 25 हजार में बिक रहा था सेमीफाइनल का टिकट, एक शख्स गिरफ्तार

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\