देश की खबरें | मैंने फैसला किया है कि अब चुनाव नहीं लड़ूंगा : मुख्यमंत्री सिद्धरमैया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अब चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है, क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ चार साल बाद काम करने के लिए स्वास्थ्य उनका पूरी तरह साथ नहीं देगा।

मैसूरु, दो अप्रैल कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अब चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है, क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ चार साल बाद काम करने के लिए स्वास्थ्य उनका पूरी तरह साथ नहीं देगा।

पिछले साल के विधानसभा चुनाव के दौरान ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने ऐलान कर दिया था कि यह उनका आखिरी चुनाव होगा, लेकिन वह राजनीति में बने रहेंगे।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘वरुणा निर्वाचन क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि मैं एक बार फिर वहां से विधानसभा चुनाव लड़ूं, लेकिन मैंने अब चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। अब मैं 77 साल का हूं, अभी भी मेरे पास चार साल का समय (विधानसभा कार्यकाल) है, तब तक मैं 81-82 साल का हो जाऊंगा। (तब तक) मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा और मैं उत्साहपूर्वक काम नहीं कर पाऊंगा।’’

मुख्यमंत्री ने यहां पत्रकारों कहा, ‘‘वर्ष 2028 तक (जब कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होंगे), मैं 82 साल का हो जाऊंगा और राजनीति में 50 साल पूरे कर लूंगा। 1978 में, मैं तालुक बोर्ड का सदस्य बना था।’’

जब सिद्धरमैया से कहा गया कि वह बुजुर्ग नहीं दिखते, तो उन्होंने कहा, ‘‘शायद मैं उम्रदराज नहीं दिखता, लेकिन उम्र बढ़ने का अनुभव कौन कर सकता है, आप या मैं?’’

पिछले साल मई में विधानसभा चुनाव के दौरान सिद्धरमैया वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से विजयी हुए थे और नौवीं बार विधानसभा पहुंचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Palghar: नालासोपारा के जिला परिषद स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय फटा प्रेशर कुकर; 2 छात्र और महिला रसोइया झुलसे, एक गंभीर छात्र मुंबई रेफर

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड