विदेश की खबरें | मुझे चार गोलियां लगीं : इमरान खान ने जानलेवा हमले के बाद कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि बृहस्पतिवार को हुए जानलेवा हमले में उनके दाहिने पैर में चार गोलियां लगीं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, चार नवंबर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि बृहस्पतिवार को हुए जानलेवा हमले में उनके दाहिने पैर में चार गोलियां लगीं।

खान अपने ‘हकीकी आजादी मार्च’ के तहत पंजाब प्रांत के वजीराबाद में थे, जब उनपर यह जानलेवा हमला हुआ।

जानलेवा हमले के बाद शौकत खानम अस्पताल से देश को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि उन्हें जान से मारने की साजिश के बारे में पता था।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के 70 वर्षीय प्रमुख ने दावा किया, ‘‘मैं हमले के बारे में विस्तार से बाद में बात करूंगा। मुझे (हमले से) एक दिन पहले ही पता चल गया था कि उनकी योजना (पंजाब प्रांत के) वजीराबाद या गुजरात में मेरी हत्या करने की थी।’’

खान ने कहा, ‘‘मुझे चार गोलियां लगीं।’’

क्रिकेट से राजनीति में आए खान का इलाज कर रहे डॉक्टर फैसल सुल्तान का कहना है कि खान के दाहिने पैर की टिबिया (पैर की मुख्य हड्डी) टूट गयी है।

सुल्तान ने बताया, ‘‘स्कैन (एक्स-रे) में आपको दाहिने पैर में जो लाइन नजर आ रही है वह मुख्य धमनी (खून की नली) है। गोली का छर्रा उसके बहुत पास था।’’

देश की शहबाज शरीफ नीत सरकार के खिलाफ मार्च निकाल रहे खान का काफिला बृहस्पतिवार को जब पंजाब के वजीराबाद जिले में पहुंचा तो उनके कंटेनर पर गोलीबारी हुई। हमले में खान के दाहिने पैर में गोली लगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस