जरुरी जानकारी | मुझे यूट्यूब से हर महीने रॉयल्टी के रूप में चार लाख रुपये मिलते हैं: गडकरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि यूट्यूब पर डाले गये उनके व्याख्यान वीडियो की रॉयल्टी के रूप में उन्हें हर महीने चार लाख रुपये मिलते हैं। महामारी के दौरान यूट्यूब पर डाले गये उनके वीडियो को देखने वालों की संख्या काफी बढ़ी है।

भरूच (गुजरात), 17 सितंबर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि यूट्यूब पर डाले गये उनके व्याख्यान वीडियो की रॉयल्टी के रूप में उन्हें हर महीने चार लाख रुपये मिलते हैं। महामारी के दौरान यूट्यूब पर डाले गये उनके वीडियो को देखने वालों की संख्या काफी बढ़ी है।

भरूच में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (डीएमई) के काम में हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए गडकरी ने कहा कि उनके मंत्रालय ने सड़क बनाने वाले ठेकेदारों और परामर्शदाताओं को रेटिंग देनी शुरू की है।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने कहा कि कोविड-महामारी के दौरान उन्होंने दो काम किये। उन्होंने कहा, ‘‘मैं घर पर खानसामा बन गया और वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से व्याख्यान देने लगा। मैंने ऑनलाइन 950 से अधिक व्याख्यान दिये। इसमें विदेशी विश्विद्यालयों के छात्रों के लिये दिये गये व्याख्यान शामिल हैं। इसे यूट्यूब पर अपलोड किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यूट्यूब चैनल पर मेरे दर्शकों की संख्या काफी बढ़ी है और यूट्यूब अब मुझे हर महीने चार लाख रुपये रॉयल्टी के रूप में दे रहा है।’’

अपने बेबाक विचार के लिये चर्चित गडकरी ने कहा कि भारत में जो लोग अच्छे काम करते हैं, उन्हें सराहना नहीं मिलती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड