IPL 2023: प्लेऑफ की दौर से बाहर हो चुकी एसआरएच के मुख्य कोच ब्रायन लारा का बड़ा बयान, कहा- मुझे नहीं लगता कि मेरे नाम से मिलेगी चमत्कारिक सफलता

पूर्व महान बल्लेबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य को ब्रायन लारा ने शनिवार को कहा कि उनकी टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पिछले कुछ वर्षों से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है और सिर्फ उनका नाम जुड़ना चमत्कारिक प्रदर्शन की गारंटी नहीं है।

( Photo Credit: Twitter)

मुंबई, 20 मई पूर्व महान बल्लेबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य को ब्रायन लारा ने शनिवार को कहा कि उनकी टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पिछले कुछ वर्षों से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है और सिर्फ उनका नाम जुड़ना चमत्कारिक प्रदर्शन की गारंटी नहीं है. आईपीएल का खिताब 2016 में जीतने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 2021 में आखिरी (आठवें) स्थान पर रही थी। पिछले साल 10 टीमों की तालिका में हैदराबाद आठवें स्थान पर था. इस बार भी टीम आखिरी दो स्थान पर रहना तय है. यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स पर बड़ी जीत के बाद MS धोनी ने कहा, खिलाड़ियों पर भरोसा रखते हैं और उन्हें देते हैं आत्मविश्वास

टीम रविवार को सत्र के अपने आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस का सामना करेगी. लारा ने मैच पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ यह बहुत ज्यादा अपेक्षा रखने के बारे में नहीं है. आपके पास आईपीएल जीतने वाली टीमें, तालिका में आखिरी और बीच में रहने वाली टीमें है.  यह एक प्रक्रिया है जिसे आपको अपनाना होता है और हमारी टीम पिछले कुछ वर्षों से उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रही है.’’

इस महान खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ मुझे नहीं लगता कि मेरा नाम चमत्कारिक रूप से सफलता लाने वाला था। इसके लिए पेशेवर रूप से काम करना पड़ता है, बड़ा नाम होना सफलता की गारंटी नहीं है.  मैंने पहले भी कहा है कि मेरे लिए यह पहला अनुभव है। यह मेरे लिए सीखने का एक अद्भुत अनुभव रहा है और कुछ ऐसा है जिसे मैं आगे बढ़ाना चाहूंगा.’’

लारा ने टीम के दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्कराम का समर्थन किया करते हुए कहा कि टीम सत्र के अंत में हर चीज की समीक्षा करेगी.

उन्होंने कहा, ‘‘ हम दोनों (कप्तान और कोच) इस मामले में नये है.  मुझे लगा की नेतृत्व के मामले में हम मैदान पर और मैदान के बाहर इकाई के रूप में सीख रहे हैं.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड