खेल की खबरें | मैंने विराट कोहली से बेहतर वनडे खिलाड़ी नहीं देखा: पोंटिंग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में विराट कोहली से बेहतर कोई खिलाड़ी नहीं देखा है और उम्मीद जताई कि यह स्टार बल्लेबाज वनडे में हमवतन सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक रन के रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल रहेगा।

दुबई, 25 फरवरी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि उन्होंने एकदिवसीय क्रिकेट में विराट कोहली से बेहतर कोई खिलाड़ी नहीं देखा है और उम्मीद जताई कि यह स्टार बल्लेबाज वनडे में हमवतन सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक रन के रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल रहेगा।

कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में रविवार को यहां नाबाद 100 रन बनाए जो उनके वनडे करियर का 51वां शतक है। कोहली की इस शानदार पारी से भारत ने यह मैच छह विकेट से जीता।

पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू में कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मैंने 50 ओवर के प्रारूप में विराट कोहली से बेहतर खिलाड़ी देखा है। अब जबकि वह (सर्वाधिक रन बनाने के मामले में) मुझसे आगे निकल गए हैं और अब केवल दो बल्लेबाज ही उनसे आगे हैं तो मुझे पूरा यकीन है कि वह इस प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में याद किए जाने के लिए खुद को सर्वश्रेष्ठ मौका देंगे।’’

कोहली ने अपने शतक के दौरान वनडे क्रिकेट में 14000 रन भी पूरे किए। वह तेंदुलकर और श्रीलंका के कुमार संगकारा के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं।

कोहली (14085 रन) अभी भी तेंदुलकर (18426) से 4341 रन पीछे हैं और 36 साल की उम्र में उनके पास इस मुकाम पर पहुंचने के लिए बहुत सीमित समय है लेकिन पोंटिंग को नहीं लगता कि कोहली के लिए यह असंभव काम है।

पोंटिंग ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर शारीरिक रूप से वह पहले की तरह फिट हैं और अपने खेल के इस पहलू पर असाधारण रूप से कड़ी मेहनत करते हैं। जब आप इसके बारे में सोचते हैं तो हैरानी होती है। विराट पिछले कई वर्षों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद अब भी तेंदुलकर से 4000 रन पीछे हैं।’’

उन्होंने कहा , ‘‘इससे न सिर्फ यह पता चलता है कि सचिन कितने अच्छे बल्लेबाज थे बल्कि इससे यह भी पता चलता है कि वह कितने लंबे समय तक इस खेल को खेलते रहे। लेकिन विराट जैसे खिलाड़ी को आप कभी चुका हुआ नहीं मान सकते हैं। अगर उनमें अब भी रन बनाने की भूख है तो मैं कभी यह नहीं कहूंगा कि वह तेंदुलकर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकते हैं।’ ’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

VIDEO: हिम्मत की मिसाल, पहले मोची का काम, अब व्हीलचेयर पर ज़ोमैटो डिलीवरी कर युवक चला रहा है आजीविका; लोगों ने किया जज़्बे को सलाम

\