देश की खबरें | मैं पहले भारतीय हूं, फिर बंगाली: शुभेंदु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के अंसतुष्ट नेता शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को स्थानीय और बाहरी लोगों के संबंध में चल रही बहस को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को बाहरी नहीं कहा जा सकता।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हल्दिया (पश्चिम बंगाल), 15 दिसंबर तृणमूल कांग्रेस के अंसतुष्ट नेता शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को स्थानीय और बाहरी लोगों के संबंध में चल रही बहस को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को बाहरी नहीं कहा जा सकता।

अधिकारी के अगले राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें लगायी जा रही हैं और उनकी यह टिप्पणी भाजपा के विचारों के करीब है। अधिकारी ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है और पिछले कुछ महीनों में पार्टी से दूरी बना ली है।

यह भी पढ़े | SBI alert! मेंटेनेस गतिविधि के कारण इन ग्राहकों के लिए एसबीआई की सेवाएं दो दिनों तक निलंबित रहेंगी.

उन्होंने कहा कि वह पहले भारतीय हैं और फिर बंगाली हैं। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व की भी आलोचना करते हुए कहा कि वह लोगों की अपेक्षा पार्टी को अधिक महत्व दे रहा है।

अधिकारी पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में स्वतंत्रता सेनानी सतीश चंद्र सामंत की जयंती पर आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

यह भी पढ़े | UP Assembly Elections 2022: यूपी में AAP के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद योगी सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का तंज, कहा- अरविंद केजरीवाल की आदत है डींगे मारना.

इस मौके पर अधिकारी ने कहा कि बंगाल भारत का ही हिस्सा है और "अन्य राज्यों से यहां आने वाले लोगों को बाहरी नहीं माना जा सकता है।"

पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल अक्सर भाजपा द्वारा विधानसभा चुनावों की तैयारी के सिलसिले में अन्य राज्यों से अपने नेताओं को यहां भेजने की आलोचना करती रही है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारे लिए, हम पहले भारतीय हैं और उसके बाद बंगाली। सतीश चंद्र सामंत मेदिनीपुर के एक दिग्गज सांसद थे। यहां तक ​​कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू भी उनका बहुत सम्मान करते थे। न तो सतीश चंद्र सामंत ने कभी नेहरू को बाहरी कहा और न ही नेहरू ने उन्हें कभी गैर-हिंदी भाषी सांसद कहा। दोनों के बीच परस्पर सम्मान था।’’

स्वतंत्रता सेनानी सामंत तीन दशकों से अधिक समय तक संसद के सदस्य रहे।

नंदीग्राम से विधायक अधिकारी ने कहा कि जो लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें 2021 के विधानसभा चुनावों में उचित जवाब मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें