देश की खबरें | भाजपा में मुझे दरकिनार किया जा रहा: ओडिशा के पूर्व मंत्री जयनारायण मिश्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जयनारायण मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उन्हें पार्टी में दरकिनार कर दिया गया है और उन्हें लगता है कि संगठन में उनका कोई महत्व नहीं है।

भुवनेश्वर, एक दिसंबर ओडिशा के पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जयनारायण मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उन्हें पार्टी में दरकिनार कर दिया गया है और उन्हें लगता है कि संगठन में उनका कोई महत्व नहीं है।

मिश्रा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता समीर डे के निधन पर शोक जताने के लिए शनिवार शाम हुई एक सभा के दौरान आरोप लगाया कि पार्टी उन्हें नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि डे को उनके जीवनकाल में पार्टी में उचित महत्व नहीं दिया गया और वह भी इसी तरह की स्थिति का सामना कर रहे हैं।

मिश्रा ने कहा, ‘‘मेरे साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि उन्हें अतीत में भी एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) से बाहर निकाला जा चुका है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के लिए अब उनका कोई महत्व नहीं रह गया है।

संबलपुर से विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी के नेता उन्हें परेशानी में डालने के लिए गुंर्गों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे खिलाफ एक पुख्ता योजना बनाई गई है।’’

भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने मिश्रा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी में किसी को दरकिनार नहीं किया जाता। सामल ने कहा, ‘‘भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को समान महत्व मिलता है।’’

इस बीच, बीजू जनता दल प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ओडिशा में भाजपा विभाजित साबित हुई है, जबकि माननीय प्रधानमंत्री आज ओडिशा में मौजूद हैं। क्या संबलपुर के सांसद और संबलपुर के विधायक जयनारायण मिश्रा के बीच कोई झगड़ा है?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\