देश की खबरें | सुशांत मामले में मुझे बदनाम किया जा रहा है : सूरज पंचोली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सूरज पंचोली ने मुंबई पुलिस में शिकायत दी है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से उन्हें जोड़ा जा रहा है। यह जानकारी मंगलवार को एक अधिकारी ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 11 अगस्त अभिनेता सूरज पंचोली ने मुंबई पुलिस में शिकायत दी है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले से उन्हें जोड़ा जा रहा है। यह जानकारी मंगलवार को एक अधिकारी ने दी।

वर्सोवा थाने में सोमवार की रात को दी शिकायत में पंचोली ने कहा कि राजपूत की मौत से जोड़कर उन्हें फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम सहित विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर बदनाम किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में जय प्रकाश निषाद बीजेपी के उम्मीदवार होंगे : 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वर्सोवा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राघवेन्द्र ठाकुर ने कहा, ‘‘हमें सूरज पंचोली से आवेदन प्राप्त हुआ है और जांच जारी है।’’

अधिकारी ने बताया कि अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है (पंचोली की शिकायत के सिलसिले में)।

यह भी पढ़े | PM Narendra Modi ने कहा- 72 घंटों में ही केस की पहचान कर लें, तो संक्रमण काफी हद तक धीमा हो जाता है.

सोशल मीडिया पर हाल में कुछ संदेश, स्क्रीनशॉट और अपमानजनक विषय वस्तु साझा की गई थी जिसमें राजपूत और उनकी पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान की मौत से पंचोली को कथित तौर पर जोड़ा गया था।

पंचोली की मां जरीना वहाब ने इससे पहले राजपूत की मौत से अपने बेटे का वास्ता होने से इंकार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\