देश की खबरें | हैदराबाद की महिला ने पति पर अमेरिका से फोन पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 10 दिसंबर हैदराबाद की 24 वर्षीय महिला ने सोमालिया के नागरिक तथा अमेरिकी नागरिकता प्राप्त अपने पति पर बिना कारण बताए फोन पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले में केन्द्र सरकार से हस्तक्षेप करने की अपील की है।

यहां अपने पिता के साथ रह रही महिला ने बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर को संबोधित करते हुए पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई।

यह भी पढ़े | साहित्य अकादेमी पुस्कार विजेता कवि मंगलेश डबराल नहीं रहे.

महिला ने कहा कि हैदराबाद में पढ़ाई के दौरान उसने 25 जनवरी 2015 को सोमालियाई नागरिक से शादी की थी।

महिला के अनुसार तब से वह हर छह महीने बाद हैदराबाद आता था। वह आखिरी बार इस साल फरवरी में आया था।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों के आंदोलन के बीच कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा-किसानों की हर समस्या का समाधान खुले मन से केंद्र सरकार करने को तैयार.

महिला ने कहा कि इसके बाद वह अमेरिका के बोस्टन चला गया और उसके संपर्क में रहा। साथ ही जरूरत के पैसे भी भेजता था।

महिला ने पत्र में कहा, ''सात अक्टूबर को अचानक मेरे पति ने मेरे पिता के फोन नंबर पर कॉल की और बिना कारण बताए मुझे तीन बार तलाक बोल दिया। तब से वह मेरे संपर्क में नहीं है।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)