Hyderabad Shocker: हैदराबाद में वेलजन ग्रुप के CMD वी सी जनार्दन राव की हत्या, संपत्ति विवाद में पोते ने ली जान

हैदराबाद में 86 वर्षीय एक उद्योगपति की उनके घर पर पोते ने संपत्ति विवाद के चलते कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना छह फरवरी की रात को हुई, जब आरोपी के. कीर्ति तेजा (28) ने अपने दादा वी. सी. जनार्दन राव पर चाकू से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई.

Credit-(Twitter-X)

Hyderabad Shocker:  हैदराबाद में 86 वर्षीय एक उद्योगपति की उनके घर पर पोते ने संपत्ति विवाद के चलते कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना छह फरवरी की रात को हुई, जब आरोपी के. कीर्ति तेजा (28) ने अपने दादा वी. सी. जनार्दन राव पर चाकू से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई. उन्होंने बताया कि राव पर चाकू से कई बार वार किए गए. राव वेलजन समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) थे.

बीच बचाव में आरोपी ने मां पर भी किया हमला

पंजागुट्टा पुलिस ने बताया कि जब आरोपी की मां ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसने उन्हें भी चाकू मार दिया. आरोपी की मां घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के दूसरे इलाके में रहने वाले तेजा और उसकी मां बृहस्पतिवार को सोमाजीगुडा में राव के घर गए थे. अधिकारियों ने बताया कि जब तेजा की मां कॉफी लाने गईं, तो तेजा और राव के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर बहस शुरू हो गई. यह भी पढ़े: Bihar Shocker: बिहार में दादा-पोते की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में हत्या की आशंका

संपत्ति विवाद में की हत्या

अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए बताया कि तेजा ने चाकू निकाला और अपने दादा पर हमला कर दिया. तेजा ने आरोप लगाया कि बचपन से ही उसके प्रति दादा का व्यवहार ठीक नहीं था और वह संपत्ति बांटने से ‘इनकार’ कर रहे थे.

 

अमेरिका से पढ़ाई कर हैदराबाद लौटा था

जब पुलिस अधिकारियों से उन खबरों के बारे में पूछा गया कि राव पर कथित तौर पर 70 से अधिक बार चाकू से वार किया गया, तो उन्होंने कहा कि चाकू के कई घाव थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सटीक संख्या की पुष्टि की जाएगी. अधिकारियों ने कहा कि आरोपी हाल में ही स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका से हैदराबाद लौटा था.

 आरोपी गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मामले में जांच की जा रही है. वेलजन की वेबसाइट के अनुसार, 1965 में स्थापित कंपनी को जहाज निर्माण, ऊर्जा, मोबाइल और औद्योगिक क्षेत्रों सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए पूर्ण समाधान प्रदान करने में विशेषज्ञता हासिल है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड