देश की खबरें | पति ने कुल्हाड़ी से हमलाकर पत्नी की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के खरेला कस्बे के सादराय मुहल्ले में बुधवार की रात अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मार कर कथित रूप से पत्नी की हत्या कर दी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

महोबा, सात जनवरी उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के खरेला कस्बे के सादराय मुहल्ले में बुधवार की रात अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मार कर कथित रूप से पत्नी की हत्या कर दी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेन्द्र कुमार गौतम ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की रात सूचना मिली कि खरेला कस्बे में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।

खरेला थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनिल कुमार ने बताया कि कस्बे के सादराय मुहल्ले में बुधवार की रात अवैध संबंधों को लेकर

बलराम (35) और उसकी पत्नी सुनीता (32) के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान उसने (बलराम ने) कुल्हाड़ी से पत्नी के ऊपर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी है।

उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है और इस सिलसिले में मरने वाली महिला के भाई की तहरीर पर बलराम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

कुमार ने पड़ोसियों के हवाले से बताया कि आरोपी मानसिक बीमार जैसा है और अक्सर पति-पत्नी के बीच किसी और से अवैध संबंधों को लेकर झगड़ा होता रहता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू