देश की खबरें | दिल्ली के रोहिणी में पति ने पत्नी की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली स्थित रोहिणी के बुद्ध विहार इलाके में पति ने झगड़े के बाद कथित रूप से 28 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी।

नयी दिल्ली, 27 फरवरी दिल्ली स्थित रोहिणी के बुद्ध विहार इलाके में पति ने झगड़े के बाद कथित रूप से 28 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि घटना शुक्रवार रात उस समय की है जब चेतन प्रकाश सोलंकी नामक व्यक्ति का किसी बात पर पत्नी गीता से झगड़ा हो गया।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि पति ने महिला को मारा और डंडे से पिटाई की। आशंका है कि घटना के समय वह शराब के नशे में था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस को घटना की सूचना मिली और वह मौके पर पहुंची तो पाया कि महिला घायल अवस्था में कमरे में पड़ी है।

उन्होंने बताया कि पति भी बगल में बेहोशी की हालत में पड़ा था।

अधिकारी ने बताया कि दोनों को डॉ. बाबा साहेब आम्बेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दंपति के बीच झगड़ा हुआ था।

अधिकारी ने बताया कि मृत महिला के भाई के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है और आरोपी पति को पकड़ लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से लड़ाई की वजह और पूरे घटनाक्रम को जानने के लिए पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि दोनों की सात साल की एक बेटी है और आरोपी वाहन चालक का काम करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Preview: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Hyderabad Shocker: हैदराबाद में चौंकाने वाला मामला, शादी से इनकार करने पर युवक ने युवती को लगाया HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त