देश की खबरें | झगड़े के बाद पत्नी का सिर काटकर कोतवाली ले गया पति, पुलिस के सामने किया समर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के बबेरू कस्बे में शुक्रवार सुबह अवैध संबंधों को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी का सिर काट दिया। इसके बाद पति कटा सिर लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बांदा (उप्र), नौ अक्टूबर जिले के बबेरू कस्बे में शुक्रवार सुबह अवैध संबंधों को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी का सिर काट दिया। इसके बाद पति कटा सिर लेकर कोतवाली पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार कटा सिर लेकर पति के कोतवाली जाते हुए किसी ने वीडियो भी बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है।

यह भी पढ़े | वृंदा करात की हाईकोर्ट से अपील, अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर एफआईआर का आदेश दें.

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बबेरू कस्बे के नेता नगर मुहल्ले में अवैध संबंधों को लेकर चिन्नर यादव (38) और उसकी पत्नी विमला (35) के बीच झगड़ा हुआ। गुस्साए चिन्नर ने धारदार हथियार से पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और वह कटा सिर लेकर कोतवाली(थाने) पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।"

उन्होंने बताया कि "पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया है और महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।"

यह भी पढ़े | दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने केंद्रीय मंत्री और LJP के नेता रामविलास पासवान को अर्पित की श्रद्धांजलि: 9 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बबेरू कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ला ने बताया कि "हत्यारोपी अपने हाथ में महिला का कटा सिर लेकर सरेआम बाजार से होता हुआ कोतवाली पहुंचा। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी वायरल किया है।"

पुलिस ने बताया कि "हत्यारोपी पति चिन्नर यादव ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध किसी और व्यक्ति से थे, इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड