देश की खबरें | पत्नी की हत्या कर फरार हुआ पति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा के थाना जगदीशपुरा की आवास विकास कॉलोनी में विवाद के चलते पति ने पत्नी की कथित रूप से दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी और लाश के पास बेटियों को छोड़कर फरार हो गया।

आगरा,26 मार्च आगरा के थाना जगदीशपुरा की आवास विकास कॉलोनी में विवाद के चलते पति ने पत्नी की कथित रूप से दुपट्टे से गला घोंट कर हत्या कर दी और लाश के पास बेटियों को छोड़कर फरार हो गया।

शुक्रवार की सुबह जब मां नहीं उठी तो बेटियों ने मकान मालिक को जानकारी दी। मकान मालिक ने बेटियों के ननिहाल और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि जगदीशपुरा की आवास विकास कालोनी के सेक्टर चार निवासी रुचि उर्फ प्रियंका ने धीरज पाराशर से वर्ष 2009 में प्रेम विवाह किया था।

विवाह के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद और झगड़ा होने लगा। इस दौरान उनके तीन बेटियां हो गयीं। जिनमें दो जुड़वा और एक पांच वर्षीय है। दंपति ने कुछ दिन पहले ही आवास विकास कॉलोनी में किराये पर मकान लिया था।

सीओ लोहामंडी रितेश कुमार ने बताया कि जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार रात को धीरज का पत्नी प्रियंका से झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसने प्रियंका से बेटियों के सामने ही मारपीट शुरू कर दी। बेटियां रोने लगीं तो उन्हें दूसरे कमरे में भेज दिया। इसके बाद धीरज ने दुपट्टे से प्रियंका का गला घोंट दिया। बेटियों से कहा कि मां को नींद की गोली देकर सुला दिया है। उसे सोने देना। इसके बाद धीरज अपना सारा सामान बैग में लेकर चला गया।

कुमार के अनुसार आरोपी पति की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़? बहन प्रियंका ने पूर्व स्टाफ से मनी ट्रांसफर को लेकर किए तीखे सवाल, वीडियो वायरल

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Date And Time: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला सेमीफाइनल मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी