विदेश की खबरें | तूफान ‘इन-फा’ ने चीन के पूर्वी तट पर दी दस्तक, उड़ानें रद्द

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बीजिंग, 25 जुलाई (एपी) तूफान ‘इन-फा’ ने चीन के पूर्वी तट यानी शंघाई के दक्षिण में रविवार को दस्तक दे दी। इससे पहले उड़ानों और ट्रेन सेवाओं को रद्द कर दिया गया तथा लोगों से घरों के भीतर ही रहने को कहा गया है।

बीजिंग, 25 जुलाई (एपी) तूफान ‘इन-फा’ ने चीन के पूर्वी तट यानी शंघाई के दक्षिण में रविवार को दस्तक दे दी। इससे पहले उड़ानों और ट्रेन सेवाओं को रद्द कर दिया गया तथा लोगों से घरों के भीतर ही रहने को कहा गया है।

सरकारी टीवी ने राष्ट्रीय मौसम एजेंसी के हवाले से बताया कि तूफान ने झेजियांग प्रांत के झोउशान में दस्तक दी। उसने 250-300 मिलीमीटर तक बारिश का अनुमान जताया है। ब्यूरो ने कहा, ‘‘लोगों को बाहर नहीं जाना चाहिए।’’

तूफान से इससे पहले ताइवान में बारिश हुई और पेड़ तक उखड़ गए लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस दौरान 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

सरकारी टीवी ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि शंघाई के पुडोंग और होंगक्याओ हवाईअड्डों पर सैकड़ों उड़ानों को रद्द कर दिया गया तथा सोमवार को और उड़ानों को रद्द करने की संभावना है। शंघाई ने पार्कों और एक मशहूर पर्यटक स्थल को बंद कर दिया है। शंघाई के दक्षिणपश्चिम हांगझोउ में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने भी उड़ानों को रद्द कर दिया है।

शंघाई के बंदरगाह शहर निंग्बो में ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गयी हैं। इससे पहले झेजियांग प्रांत में स्कूल, बाजार और कारोबारों को बंद करने का आदेश दिया गया।

इस बीच, मध्य चीन में झेंगझोउ शहर में मंगलवार को भारी बारिश के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 58 हो गयी है।

एपी गोला शोभना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट