Covid-19: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की लॉकडाउन के दौरान विभिन्न मंत्रालयों के प्रयासों की सराहना, कहा- मानवता इस महामारी से उबर आयेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद के लिये विभिन्न मंत्रालयों के प्रयासों की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि मानवता निश्चित रूप से कोरोना वायरस महामारी से उबर आयेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: PTI)

दिल्ली, 18 अप्रैल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद के लिये विभिन्न मंत्रालयों के प्रयासों की सराहना करते हुए शनिवार को कहा कि मानवता निश्चित रूप से कोरोना वायरस (Corona Virus) महामारी से उबर आयेगी. स्विटजरलैंड में भारतीय दूतावास के ट्वीट को पुन: जारी करते हुए मोदी ने लिखा, ‘‘दुनिया कोविड-19 (Covid-19) के खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ रही है. मानवता निश्चित रूप से इस महामारी से उबर आयेगी. ’’

स्विटजरलैंड में भारतीय दूतावास के ट्वीट में कहा गया है कि, ‘‘1000 मीटर से बड़े आकार का भारतीय तिरंगा स्विटजरलैंड के जरमैट में मैटरहार्न पर्वत पर प्रदर्शित हुआ जो कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सभी भारतीयों के साथ एकजुटता के लिये है. इस भावना के लिये धन्यवाद जरमैट पर्यटन.’’ प्रधानमंत्री ने विभिन्न मंत्रालयों और मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों के ट्वीट पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की कि वे किस प्रकार से लॉकडाउन के दौरान लोगों की मदद का प्रयास कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  कोरोना वायरस का टीका बनाने का बीड़ा उठाएं देश के वैज्ञानिक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) के ट्वीट का जवाब देते हुए मोदी ने कहा, ‘‘भारतीय रेलवे की टीम पर गर्व है. इस महत्वपूर्ण घड़ी में वे लगातार हमारे नागरिकों की मदद कर रहे हैं.’’ इससे पहले, गोयल ने कहा कि लॉकडाउन में यात्री रेल रूकी है लेकिन रेलवे नहीं. अथक समर्पण, कठिन परिश्रम और सघन योजना के साथ रेलवे देश को आगे बढ़ा रहा है. पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने ट्वीट में कहा कि उन्होंने एलपीजी सिंलिंडर आपूर्ति करने वाले कर्मियों को लॉकडाउन के दौरान लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिये धन्यवाद दिया.

प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘पूरे देश में दिनरात काम करने वाले और लोगों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने वालों को साधुवाद.’’ वहीं, आयकर विभाग ने कहा कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को राहत, पिछले 10 दिनों में सीबीडीटी द्वारा 8.2 लाख छोटे कारोबारियों को 5204 करोड़ करोड़ रूपये का आयकर रिफंड जारी किया गया. मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि विभाग छोटे और मध्यम व्यवासायों को मदद करने के लिये प्रतिबद्ध है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड