देश की खबरें | मानव बलि का मामला: केरल में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में दो महिलाओं की हालिया मौत काला जादू के लिए कथित तौर पर मानव बलि दिए जाने से संबंधित है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कोच्चि, 11 अक्टूबर केरल में दो महिलाओं की हालिया मौत काला जादू के लिए कथित तौर पर मानव बलि दिए जाने से संबंधित है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने मंगलवार को इस सिलसिले में एक दंपती सहित तीन लोगों को यहां हिरासत में लिया है।
पुलिस ने बताया कि जिन महिलाएं की हत्या की गई, वे सड़क पर लॉटरी टिकट बेच कर अपनी आजीविका चलाती थीं। आरोपियों ने अपनी आर्थिक तंगी दूर करने और समृद्धि प्राप्त करने के लिए कथित तौर पर उनकी बलि दे दी।
पुलिस ने आरोपियों के हवाले से बताया कि महिलाओं का पहले गला रेता गया और फिर उनके शरीर के टुकड़े किये गए तथा उन्हें पथनमथिट्टा जिले के तिरुवल्ला में दो अलग स्थानों पर दफना दिया गया।
पुलिस ने बताया कि महिलाओं की उम्र 50 से 55 वर्ष के बीच थी। इनमें से एक कदवंथरा और दूसरी नजदीक स्थित कालडी की रहने वाली थी। वे इस साल क्रमश: सितंबर और जून में लापता हो गईं थी। उनकी तलाश में जुटी पुलिस को तफ्तीश के दौरान घटना के कथित तौर पर मानव बलि से जुड़े होने की जानकारी मिली।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान भगवंत सिंह, उसकी पत्नी लैला और रशीद उर्फ मोहम्मद शफी के तौर पर हुई है। यह संदेह है कि रशीद ही इन महिलाओं को दपंती के घर ले गया था।
कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त नागराजू चाकिलम ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘ कदवंथरा की लापता महिला की तलाश के दौरान पता चला कि दंपती ने तिरुवल्ला स्थित अपने घर में उसकी हत्या कर दी और उसके शव को टुकड़े कर दफना दिया गया है। दंपती ने आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए उसकी बलि दी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)