विदेश की खबरें | ‘ह्यूमन राइट्स वॉच’ के प्रमुख लगभग तीन दशक बाद इस्तीफा देंगे

रॉथ लंबे समय से न्यूयॉर्क स्थित इस समूह का संचालन कर रहे हैं। उन्होंने 1997 में कार्मिक विरोधी भूमि खानों पर प्रतिबंध लगाने के प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार साझा किया था। समूह ने युद्ध अपराधों, मानवता के खिलाफ अपराधों और नरसंहार के लिए मुकदमा चलाने के वास्ते अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) स्थापित करने पर भी जोर दिया था।

आईसीसी की पूर्व मुख्य अभियोजक फतो बेंसौदा ने रॉथ को प्रेरणा बताया।

रॉथ 1993 में कार्यकारी निदेशक बने थे, जब समूह में लगभग 60 कर्मचारी थे और 70 लाख अमेरिकी डॉलर का वार्षिक बजट था। अब इसके 100 से अधिक देशों में 550 से अधिक कर्मचारी हैं और मानवाधिकारों के हनन के खिलाफ अभियान चलाने के लिए लगभग 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर का बजट है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)