देश की खबरें | वायुसेना के जवान में प्रत्यारोपण के लिए नागपुर से पुणे भेजा गया मानव हृदय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वायुसेना के एक जवान में प्रत्यारोपण के लिए मानव हृदय को ‘द्रुत गति’’ से हवाई मार्ग के जरिये बुधवार सुबह नागपुर से पुणे पहुंचाया गया। रक्षा विभाग की एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

नागपुर (महाराष्ट्र), 26 जुलाई वायुसेना के एक जवान में प्रत्यारोपण के लिए मानव हृदय को ‘द्रुत गति’’ से हवाई मार्ग के जरिये बुधवार सुबह नागपुर से पुणे पहुंचाया गया। रक्षा विभाग की एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

इसके मुताबिक, वायुसेना का जवान ‘आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियो थोरेसिक साइंसेज’ में भर्ती है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि महत्वपूर्ण अंग को भारतीय वायुसेना के ‘एएन-32’ विमान के जरिये 700 किलोमीटर से अधिक दूर पुणे ले जाने से पहले नागरिक प्रशासन ने ‘हरित गलियारे’ के माध्यम से इसे विमान तक पहुंचाया।

एक अधिकारी ने कहा कि अंग प्राप्तकर्ता वायुसेना का एक जवान है और उड़ान का समय लगभग 90 मिनट था।

प्रत्यारोपण के लिए अंग को तेजी से पहुंचाने और जीवन बचाने के उद्देश्य से ‘हरित गलियारा’ बनाया जाता है।

‘हरित गलियारा’ बनाने के लिए यातायात विभाग यातायात का इस तरह प्रबंधन करता है कि एक महत्वपूर्ण अंग को 60 से 70 प्रतिशत से भी कम समय में गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी