West Bengal: पश्चिम बंगाल में भारी मात्रा में पटाखे जब्त, कई गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के ग्रामीण इलाकों में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit IANS)

कोलकाता, 23 मई: पश्चिम बंगाल के ग्रामीण इलाकों में पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने इस सिलसिले में पटाखों के अवैध निर्माण कारखाने चलाने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है. यह भी पढ़ें: मुंबई पुलिस को ट्विटर पर पोस्ट कर बम ब्लास्ट की धमकी दे रहा था शख्स, हुआ गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी के मुताबिक सोमवार को शुरू हुई यह छापेमारी सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात तक चली. छापेमारी मुख्य रूप से नादिया, उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में विभिन्न स्थानों पर जारी रही. पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ अब तक हमने लगभग 34,000 किलोग्राम विस्फोटक और प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए हैं तथा इस सिलसिले में 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. ये गिरफ्तारियां बीती रात छापेमारी के दौरान की गईं. ’’

पिछले आठ दिनों के दौरान ग्रामीण बंगाल में अवैध पटाखा निर्माण इकाइयों में विस्फोट की घटनाओं के मद्देनजर यह छापेमारी की गयी है. पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मंगलवार को एक गोदाम में आग लगने और बीते कुछ दिनों में विस्फोट होने की तीन अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस बीच, पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को दक्षिण 24 परगना जिले के बरूईपुर इलाके के हरल में 'बाजी बाजार' को बंद करने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि वहां के सभी व्यापारियों को एहतियात के तौर पर स्थानीय पुलिस थाने में अपना कच्चा माल जमा करने के लिए कहा गया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पटाखा निर्माण इकाइयों के क्लस्टर स्थापित करने के अपनी सरकार के फैसले के बाद राज्य सचिवालय में हरल के व्यापारियों के साथ बैठक करने वाली हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से रौंदा, टॉम बैंटन ने ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Score Update: कोलकाता में इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\