देश की खबरें | कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश : राठौड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने सोमवार को कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है।

जयपुर, 26 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद राज्यवर्धन राठौड़ ने सोमवार को कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है।

राठौड़ ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के बाद जन आक्रोश सभाएं पूरे जयपुर संभाग में हो रही हैं, सभाओं में हजारों की संख्या में जनता आ रही है। उन्होंने कहा कि जनता में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है जो इन सभाओं में नजर आ रहा है।

पेपर लीक प्रकरण को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि आज राजस्थान नकल माफियाओं का अड्डा बन गया है और इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। उन्होंने दावा किया, ‘‘कांग्रेस के चार साल के शासनकाल में 16 बार पेपर लीक हो चुके हैं, यह तो वह मामले हैं जो जनता के सामने आ गए। निश्चित रूप से इसी से संबंधित कई ऐसे मामले होंगे, जो आज तक नहीं आए।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा लगातार पेपर लीक मामलों को लेकर सीबीआई जांच की मांग की जाती रही है लेकिन कांग्रेस सरकार द्वारा आज तक निष्पक्ष जांच नहीं करवाई गई।

उन्होंने कहा कि पार्टी की जन आक्रोश यात्रा के अंतर्गत जयपुर संभाग में 31 लाख 50 हजार से अधिक लोगों से संपर्क किया जा चुका है, 22 800 किलोमीटर यात्रा निकल चुकी है, साथ ही 15 हजार 860 नुक्कड़ सभाएं और चौपाले हो चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड