जरुरी जानकारी | एचटी मीडिया को चौथी तिमाही में 19 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एचटी मीडिया ने बीते वित्त वर्ष की 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में 19.09 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है।

नयी दिल्ली, 18 जून एचटी मीडिया ने बीते वित्त वर्ष की 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में 19.09 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है।

हालांकि, इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 188.72 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 24.9 प्रतिशत घटकर 349 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 465 करोड़ रुपये थी।

एचटी मीडिया की चेयरपर्सन तथा संपादकीय निदेशक शोभना भरतिया ने कहा कि पिछले पूरे साल के दौरान महामारी की चुनौतियों के बावजूद हमारी ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) सकारात्मक रही। वर्ष की दूसरी छमाही में राजस्व प्रदर्शन बेहतर होने और लागत में किफायत बरते जाने से स्थिति में सुधार आया।

भरतिया ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण 2021-22 की पहली तिमाही में हालांकि, कारोबार पर असर होगा। लेकिन इसके बाद अब जबकि संक्रमण के मामलों में कमी आने लगी है, लॉकडाउन उठने लगे हैं तथा टीकाकरण की रफ्तार तेज होने से अर्थव्यवस्था की स्थिति में सुधार आयेगा।

बीएसई में कंपनी का शेयर 2.37 प्रतिशत के नुकसान से 26.80 रुपये पर बंद हुआ।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\