खेल की खबरें | एचएस प्रणय ऑस्ट्रेलियाई ओपन बैडमिंटन के अंतिम 16 दौर में पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने बुधवार को यहां ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में ब्राजील के प्रतिद्वंद्वी यगोर कोएल्हो को सीधे सेटों में हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

सिडनी, 12 जून भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने बुधवार को यहां ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में ब्राजील के प्रतिद्वंद्वी यगोर कोएल्हो को सीधे सेटों में हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर काबिज प्रणय ने अंतिम 32 मुकाबले के पहले गेम में आसान जीत दर्ज की जबकि दूसरे गेम में उन्हें कड़ी टक्कर मिली। भारतीय खिलाड़ी ने 21-10, 23-21 से जीत दर्ज की।

मिश्रित युगल में बी सुमीथ रेड्डी और एन सिक्की रेड्डी की पति-पत्नी भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के वोंग टिएन सी और लिम चिव सिएन को 21-17, 21-19 से हराया।

पुरुष एकल में भारत के रघु मारिस्वामी, अभिषेक येलिगर, मिथुन मंजुनाथ और एस शंकर मुथुस्वामी को हार का सामना करना पड़ा।

समीर वर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के रिकी टैंग के खिलाफ 21-10, 21-10 से जीत दर्ज की जबकि किरण जॉर्ज ने कनाडा के शेंग शियाओडोंग को 21-17, 21-10 से हराया।

महिला एकल में 41वीं रैंकिंग वाली भारत की आकर्षी कश्यप ने यूक्रेन की पोलिना बुहरोवा को आसानी से 21-14, 21-11 से हराया।

मालविका बंसोड़ ने हमवतन केयूरा मोपति को 21-10, 21-8 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू