जरुरी जानकारी | एचपीसीएल का दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ तिगुना होकर 529 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में तीन गुना हो गया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह सूचना दी।

नयी दिल्ली, 25 जनवरी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर, 2023) में तीन गुना हो गया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह सूचना दी।

कंपनी ने बयान में कहा कि उसका एकल आधार पर शुद्ध लाभ बढ़कर 529.02 करोड़ रुपये (3.73 रुपये प्रति शेयर) रहा, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 172.43 करोड़ रुपये (1.22 रुपये प्रति शेयर) था।

एचपीसीएल ने दिसंबर, 2023 की तिमाही में प्रत्येक बैरल कच्चे तेल को पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन में बदलने पर 8.49 डॉलर कमाए, जबकि पिछले साल समान अवधि में सकल रिफाइनिंग मार्जिन 9.14 डॉलर प्रति बैरल था।

हालांकि, कंपनी को आलोच्य तिमाही में भंडारण पर 700-750 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर का मुनाफा जुलाई-सितंबर तिमाही के 5,118.16 करोड़ रुपये से कम है।

तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 1.18 लाख करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रही।

रूस के 2022 में यूक्रेन पर हमले के बाद तेल की वैश्विक कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा ईंधन विक्रेताओं- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और एचपीसीएल ने दाम नहीं बढ़ाए थे। यह उपभोक्ताओं को मूल्य अस्थिरता से बचाने के उद्देश्य से था।

इसके चलते तीनों कंपनियों को 2022-23 की पहली छमाही (अप्रैल 2022 से मार्च 2023) में घाटा हुआ। जब पिछले साल कीमतें गिरनी शुरू हुईं, तो उन्होंने पिछले साल के घाटे की भरपाई कर ली और अब भी यह सिलसिला जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट