विदेश की खबरें | कोरोना वायरस किस तरह उत्परिवर्तन करता है, वैज्ञानिकों ने पता लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वैज्ञानिकों ने नोवेल कोरोना वायरस में उत्परिवर्तन के एक प्रतिरूप की पहचान की है जिसकी वजह से यह रोग प्रतिरोधक क्षमता से जुड़ी एंटीबॉडी को चकमा देने में सफल रहता है।

न्यूयॉर्क, चार फरवरी वैज्ञानिकों ने नोवेल कोरोना वायरस में उत्परिवर्तन के एक प्रतिरूप की पहचान की है जिसकी वजह से यह रोग प्रतिरोधक क्षमता से जुड़ी एंटीबॉडी को चकमा देने में सफल रहता है।

इस अध्ययन में यूनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग के अनुसंधानकर्ता भी शामिल थे।

अनुसंधानकर्ताओं ने अध्ययन के परिणामों में कहा है कि कोरोना वायरस अपने ‘जीनेटिक’ क्रम के ऐसे कुछ चुनिंदा हिस्सों को मिटा देता है जो इसकी स्पाइक प्रोटीन के आकार से संबंधित हैं।

‘स्पाइक प्रोटीन’ कोरोना वायरस का वह हिस्सा है जो इसे मेजबान कोशिकाओं को संक्रमित करने में सक्षम बनाता है और यह वायरस का वह हिस्सा भी है जिसके खिलाफ शरीर एंटीबॉडी उत्पन्न करता है।

अध्ययन के परिणाम ‘साइंस’ पत्रिका में प्रकाशित हुए हैं।

अनुसंधानकर्ताओं ने विश्व के कई हिस्सों से एकत्र किए गए स्पाइक प्रोटीन के लगभग 1,50,000 जीन अनुक्रमों का अध्ययन किया। इस दौरान उन्होंने नोवेल कोरोना वायरस में उत्परिवर्तन के एक प्रतिरूप की पहचान की जिसकी वजह से यह रोग प्रतिरोधक क्षमता से जुड़ी एंटीबॉडी को चकमा देने में सफल रहता है।

उन्होंने कहा कि अध्ययन के दौरान कम से कम नौ दृष्टांत मिले जहां कोविड रोगियों में इस तरह के स्वरूप उत्पन्न हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\