Jammu-Kashmir: किश्तवाड़ जिले के अनेक स्थानों में चार आतंकवादियों के घरों पर छापे

जम्मू कश्मीर पुलिस विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने किश्तवाड़ जिले के अनेक स्थानों में चार आतंकवादियों के घरों पर बुधवार को छापे मारे ये चारों आतंकवादी पाकिस्तान में हैं और वहां से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते हैं.

Security Forces (Photo Credit: IANS)

जम्मू, 24 मई: जम्मू कश्मीर पुलिस विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने किश्तवाड़ जिले के अनेक स्थानों में चार आतंकवादियों के घरों पर बुधवार को छापे मारे. ये चारों आतंकवादी पाकिस्तान में हैं और वहां से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी.

किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खलील अहमद पोसवाल ने बताया कि गैरकानूनी गतिविधि रोकधाम अधिनियम के तहत एक मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण की एक अदालत से तलाशी वारंट मिलने के बाद पड्डेर, केशवान तथा ठकराई में छापे मारे गए. यह भी पढ़ें: Mumbai Threat Message: मुंबई को उड़ाने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को महाराष्ट्र के नांदेड से गिरफ्तार किया

इससे पहले 18 मई को एसआईयू की टीम ने पांच आतंकवादियों के घरों पर छापे मारे थे. ये आतंकवादी पाकिस्तान तथा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते हैं. इनके अलावा जिले में तीन संदिग्ध लोगों के भी मकानों पर भी छापे मारे गए थे. पोसवाल ने बताया कि छापे में मिले सुबूतों का इस्तेमाल उनके खिलाफ देश विरोधी गतिविधियों तथा आतंकी कृत्यों में शामिल होने में अभ्यारोपित करने में किया जाएगा.

जम्मू में एनआईए की विशेष अदालत ने 26 अप्रैल को सीमा पार से आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे किश्तवाड़ के 23 आतंकवादियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. इससे पहले भी जिले के 13 आतंकवादियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे. एसएसपी ने बताया कि किश्तवाड़ के 36 व्यक्ति आतंकवाद की राह पर बढ़कर पाकिस्तान चले गए थे. जांच के दौरान आतंकवादी गतिविधियों में उनकी संलिप्तता पाई जाने पर उनके खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गईं थीं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स