Chamba Fire: हिमाचल के चंबा जिले में भीषण आग, 4 की मौत, कई जानवर भी झुलसे
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक घर में आग लगने से चार लोगों की जलकर मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.
शिमला, 29 मार्च : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के चंबा जिले में एक घर में आग लगने से चार लोगों की जलकर मौत हो गई. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह भी पढ़े: Kanpur Hospital Fire: कानपुर के एलपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी में लगी आग, सीएम योगी ने अधिकारीयों को दिए सख्त आदेश
उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के सुइला गांव में हुई. अधिकारी ने बताया कि आग में झुलसकर कुछ जानवरों की भी मौत हुई है. उन्होंने कहा कि अतिरिक्त विवरण की प्रतीक्षा है. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर इस घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है.