खेल की खबरें | बादल फटने से सिरमौर में मकान ढहा, पांच लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बादल फटने से एक गांव में पानी घुस गया और इस दौरान एक मकान ढह गया। मकान के मलबे में एक ही परिवार के पांच लोगों के दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नाहन (हिमाचल प्रदेश), 10 अगस्त हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में बादल फटने से एक गांव में पानी घुस गया और इस दौरान एक मकान ढह गया। मकान के मलबे में एक ही परिवार के पांच लोगों के दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बादल फटने की यह घटना जिले के पोंटा साहिब क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि मलागी दादियात गांव के कई घरों में पानी घुस गया है और

इनमें से ही एक घर अचानक ढह गया।

अधिकारियों ने बताया कि मलबे में एक की परिवार के पांच लोगों के दबे होने की आशंका है।

राज्य आपातकालीन केंद्र की ओर से बताया गया कि मलागी दादियात में मकान आदि को भारी नुकसान हुआ है और लोक निर्माण विभाग में काम करने वाले कुलदीप सिंह का घर ढह गया।

अधिकारियों ने बताया कि मलबे में कुलदीप सिंह, उनकी पत्नी जीतो देवी समेत पांच लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है।

बादल फटने के बाद पोंटा को शल्लाई से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-707 का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया, जिसके कारण प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को प्रभावित गांव तक पहुंचने में मुश्किलें आ रही हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राजबन और सतौन के बीच भी सड़क अवरुद्ध हो गई है और गिरि नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के लिए प्रशासन ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) से भी मदद मांगी है।

मानसून की शुरुआत के बाद से अब तक राज्य में बारिश संबंधी दुर्घटनाओं में 231 लोगों की जान जा चुकी है। आपातकालीन केंद्र के अनुसार, राज्य को करीब 6,731 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और अब भी करीब 190 सड़कें बंद हैं।

स्थानीय मौसम कार्यालय ने बृहस्पतिवार और रविवार के लिए भारी बारिश का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। साथ ही 15 अगस्त तक क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई है।

स्थानीय मौसम कार्यालय ने भूस्खलन होने, बाढ़ आने, नदियों और नालों में जलस्तर बढ़ने को लेकर भी आगाह किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी