दिल्ली के पहाड़गंज में मकान गिरा: बच्चे की मौत, तीन अन्य घायल

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में बृहस्पतिवार देर शाम मकान गिरने से साढ़े तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits ANI)

नयी दिल्ली, 17 जून : मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में बृहस्पतिवार देर शाम मकान गिरने से साढ़े तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक खन्ना मार्केट के नजदीक इमारत गिरने की सूचना अपराह्न आठ बजकर 40 मिनट पर मिली. उन्होंने बताया कि तत्काल मौके पर दमकल की सात गाड़ियों को भेजा गया.

अधिकारियों ने बताया कि अमजद, उसकी बहन जरीना(डेढ़ साल), अलीफा (आठ साल) और उनके पिता मोहम्म्द जहूर (52) को मलबे से निकाला गया. पुलिस ने बताया कि अमजद को लेडी हार्डिंग अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्यों का इलाज चल रहा है. यह भी पढ़ें : ‘अग्निपथ’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार ने भर्ती की अधिकतम उम्र बढ़ाकर 23 साल की

पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्वेता चौहान ने बताया कि पहाड़गंज के मुख्य बाजार में मौजूद चार मंजिला इमारत जर्जर अवस्थ में थी और पहली मंजिल पर केवल एक परिवार रह रहा था जबकि भूतल पर कई दुकानें थीं.

Share Now

संबंधित खबरें

Who Is Medhavi Bidhuri? महिला दिल्ली प्रीमियर लीग में छा गईं '6-7 गर्ल' मेधावी बिधूड़ी, वायरल सेलिब्रेशन ने रातोंरात बना दिया इंटरनेट सेंसेशन

CDK vs PD, DPL 2026 Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में सेंट्रल दिल्ली किंग्स और पुरानी दिल्ली 6 के बीच खेला जा रहा है सीजन का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CDK vs PD, DPL 2026 Match Winner Prediction: क्या दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स मारेगी बाजी या पुरानी दिल्ली 6 करेगी उलटफेर? जानें किसका पलड़ा है भारी

CDK vs PD, DPL 2026 Pitch Report And Weather Update: अरुण जेटली स्टेडियम की बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिच पर बरसेंगे रन या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? यहां जानें मौसम और पिच का पूरा हाल