देश की खबरें | दिल्ली में बारिश से मकान गिरा, दो लोगों को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में भारी बारिश के कारण जखीरा इलाके में रविवार को एक मकान ढहने के बाद मलबे में फंसे दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ जुलाई दिल्ली में भारी बारिश के कारण जखीरा इलाके में रविवार को एक मकान ढहने के बाद मलबे में फंसे दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों के मुताबिक, घटनास्थल पर यह पता लगाने के लिए तलाशी और बचाव अभियान जारी है कि कहीं मलबे के नीचे और लोग तो नहीं फंसे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के बाद राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में जलभराव हुआ और डीएफएस के नियंत्रण कक्ष को शनिवार को घर ढहने से संबंधित 15 फोन आए।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले चौबीस घंटे के दौरान दिल्ली में 153 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में सबसे ज्यादा है।

पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के कारण उत्तर पश्चिम भारत में भारी वर्षा हो रही है, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी भी शामिल है।

दिल्ली में शनिवार को मॉनसून की पहली "भारी बारिश" दर्ज की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड