जरुरी जानकारी | जनवरी-मार्च तिमाही में होटलों की प्रति कमरा कमाई 39 प्रतिशत बढ़ी : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू साल की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान छुट्टियां बिताने और कारोबार के उद्देश्य से यात्रा में सुधार से छह प्रमुख शहरों में होटलों की ‘प्रति उपलब्ध कमरा कमाई’ सालाना आधार पर 39.1 प्रतिशत की बढ़ी है। जेएलएल इंडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, 11 मई चालू साल की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान छुट्टियां बिताने और कारोबार के उद्देश्य से यात्रा में सुधार से छह प्रमुख शहरों में होटलों की ‘प्रति उपलब्ध कमरा कमाई’ सालाना आधार पर 39.1 प्रतिशत की बढ़ी है। जेएलएल इंडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

जेएलएल ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, गोवा और बेंगलुरु के बाजारों का आकलन किया है।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘सभी बाजारों में वर्ष 2021 की पहली-तिमाही की तुलना में वर्ष 2022 की पहली-तिमाही में प्रति उपलब्ध कमरा कमाई में बढ़ोतरी देखी गई। इसकी वजह यह है कि महामारी की तीसरी लहर के बाद लोग छुट्टियां बिताने और कारोबारी यात्राओं के लिए निकल रहे हैं।’’

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘मुंबई में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 2022 की पहली तिमाही में होटलों की प्रति कमरा कमाई में 71.5 प्रतिशत का उछाल आया।’’

जेएलएल के प्रबंध निदेशक होटल और हॉस्पिटैलिटी ग्रुप (दक्षिण एशिया) जयदीप डांग ने कहा कि घरेलू कॉरपोरेट यात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। लोग अपने दफ्तर जाने लगे हैं। साथ ही वे बैठकों के लिए यात्रा करने लगे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी