अस्पताल में भर्ती जॉनसन फिल्में देखकर, पहेलियां सुलझाकर, टहलकर गुजार रहे वक्त

लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में भर्ती जॉनसन के स्वास्थ्य पर चिकित्सक निकटता से नजर रख रहे हैं।

लंदन, 11 अप्रैल ब्रिटेन में कोरोना वायरस से संक्रमित प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत में अब सुधार हो रहा है और वह यहां एक अस्पताल के कक्ष में कुछ देर टहलकर, फिल्में देखकर, सुडोकू खेलकर और पहेलियां सुलझाकर समय व्यतीत कर रहे हैं।

लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में भर्ती जॉनसन के स्वास्थ्य पर चिकित्सक निकटता से नजर रख रहे हैं।

प्रधानमंत्री की सेहत के बारे में रोजाना जानकारी दे रहे एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की हालत में सुधार हो रहा है।’’

‘डॉउनिंग स्ट्रीट’ के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा, ‘‘प्रधानमंत्री अब आराम करने के बीच कुछ देरी तक टहल पाने में सक्षम हैं। उनकी हालत में सुधार हो रहा है।’’

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘उन्होंने अपने चिकित्सकों से बात की और उनकी देखभाल करने वाली पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया। इस बीमारी से प्रभावित हुए लोगों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं।’’

‘द टाइम्स’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि 55 वर्षीय जॉनसन के स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है और वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटकर ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ और ‘विदनेल एंड आई’ जैसी फिल्में देख रहे हैं और सुडोकू खेल रहे हैं।

डाउनिंग स्ट्रीट ने इस बात की पुष्टि नहीं की कि जॉनसन को उनकी गर्भवती मंगेतर कैरी साइमंड्स समेत किसी से मिलने की अभी अनुमति दी गई है या नहीं, लेकिन लोगों ने उन्हें हजारों कार्ड भेजे हैं, जिनमें उनके स्वस्थ होने की कामना की गई है।

जॉनसन को बृहस्पतिवार को आईसीयू से अस्पताल के वार्ड में लाया गया था।

जॉनसन के पिता स्टेनली जॉनसन ने अपने बेटे को आराम करने की सलाह दी है।

स्टेनली जॉनसन ने कहा कि उनका पूरा परिवार राहत महसूस कर रहा है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री आईसीयू से बाहर आ गए हैं।

उन्होंने कहा, “ उन्हें आराम करना चाहिए...उन्होंने सभी के भले के लिए कठिनाइयां उठाईं और हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि आगे फूंक-फूंक कर कदम उठाए जाएं।”

ब्रिटेन सरकार के अधिकारियों और मंत्रियों ने भी कहा है कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान प्रधानमंत्री ने मनोबल बनाए रखा है ।

ब्रिटेन की सरकार ने ईस्टर की छुट्टियों के दौरान लोगों से घरों पर ही रहने और सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा है। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या शुक्रवार को 8,958 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू