खेल की खबरें | पंत और जायसवाल पर टिकी उम्मीदें, भारत के तीन विकेट पर 112 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शीर्षक्रम की नाकामी के बाद यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक और ऋषभ पंत के रक्षात्मक खेल की मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन सोमवार को चाय तक तीन विकेट पर 112 रन बना लिये ।

मेलबर्न, 30 दिसंबर शीर्षक्रम की नाकामी के बाद यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक और ऋषभ पंत के रक्षात्मक खेल की मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन सोमवार को चाय तक तीन विकेट पर 112 रन बना लिये ।

जीत के लिये 340 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत अभी भी 228 रन पीछे है और 38 ओवर का खेल बाकी है ।

इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा की अति रक्षात्मक शैली और आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर विराट कोहली की कमजोरी के चलते भारत ने लंच तक तीन विकेट 33 रन पर गंवा दिये थे ।

रोहित ने 40 गेंद में नौ रन बनाये और टेस्ट मैचों में दसवीं बार आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का शिकार हुए ।

वहीं कोहली (29 गेंद में पांच रन) एक बार फिर कवर ड्राइव खेलने की ललक पर काबू नहीं रख सके और मिचेल स्टार्क की गेंद पर पहली स्लिप में कैच दे बैठे । केएल राहुल को खाता भी नहीं खोल पाये ।

इससे पहले सुबह खेल शुरू होने के बाद जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में 13वीं बार पारी के पांच विकेट लेकर आस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 234 रन पर आउट किया ।

इसके बाद लग रहा था कि रोहित शीर्षक्रम पर अपना स्वाभाविक आक्रामक खेल दिखायेंगे लेकिन खराब फॉर्म के बीच उन्होंने रक्षात्मक खेल दिखाने की कोशिश की जो नाकाम रही ।

जायसवाल चाय के समय 159 गेंद में 63 और पंत 93 गेंद में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं । दोनों ने चौथे विकेट की अटूट साझेदारी में 79 रन जोड़ लिये हैं ।

दूसरे सत्र में जायसवाल ने स्कॉट बोलैंड को तीन चौके लगाये जबकि पंत ने स्वभाव के विपरीत रक्षात्मक खेल दिखाया । पहली पारी में गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए पंत ने काफी एहतियात के साथ खेला ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Mahashivratri 2026 Wishes: महाशिवरात्रि के इन भक्तिमय हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए दें पर्व की शुभकामनाएं

\