खेल की खबरें | उम्मीद है कि युवा खिलाड़ी प्रतिभा को प्रदर्शन में बदलेंगे: वार्नर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर को उम्मीद है कि उनकी टीम के युवा खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र में ‘अपनी प्रतिभा को प्रदर्शन में बदलने में सफल रहेंगे’।

दुबई, 20 सितंबर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर को उम्मीद है कि उनकी टीम के युवा खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र में ‘अपनी प्रतिभा को प्रदर्शन में बदलने में सफल रहेंगे’।

उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी अगर सत्र की शुरूआत में लय हासिल करने में सफल रहे तो चीजें आसान होगी।

यह भी पढ़े | DC Vs KXIP IPL Match 2020: आज दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होगी भिड़ंत.

सनराइजर्स हैदराबाद विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सोमवार को आईपीएल के इस सत्र में अपने अभियान को शुरू करेगा। वार्नर ने टीम के खिलाड़ियों से कहा है कि जीत-हार की चिंता किये बिना खुल कर खेलें।

वार्नर ने मीडिया से ऑनलाइन बातचीत में कहा, ‘‘ हम इसमें अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेंगे और अगर ऐसा नहीं होता है तो हम अपनी रणनीतियों पर फिर से काम करेंगे और आईपीएल में लंबा सफर तय करने की कोशिश करेंगे।’’

यह भी पढ़े | MI vs CSK 1st IPL Match 2020: शानदार प्रदर्शन के लिए Ambati Rayudu को मिला ‘मैन ऑफ द मैच’.

आईपीएल खिताब को 2016 में जीतने वाले इस कप्तान ने कहा, ‘‘ हर टीम में विश्व स्तर के विदेशी खिलाड़ियों और बेहतरीन भारतीय खिलाड़ियों का सही मिश्रण है। हमारी टीम के सभी विभागों में संतुलन काफी अच्छा है।’’

उन्होंने टीम के युवा खिलाड़ियों के बारे में कहा, ‘‘ उन्हें मैदान में जाकर अपने खेल का लुत्फ उठाने की जरूरत है, चीजों को ज्यादा गंभीरता से लेने की आवश्यकता नहीं है। अगर आप गुस्सा करेंगे तो आप गल्तियों को फिर से दोहराएंगे।’’

उन्होंने कहा,‘‘टीम के मध्यक्रम में इतने सारे युवा खिलाड़ियों का होना अच्छी बात है। उम्मीद है कि वे अपनी प्रतिभा को प्रदर्शन में बदलेंगे।’’

ऑस्ट्रेलिया का यह खिलाड़ी टीम में अनुभवी केन विलियमसन के होने से खुश है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास केन, (जॉनी) बेयरस्टॉ, विजय शंकर जैसे अनुभवी खिलाड़ी है। हमें अच्छा करना है।’’

नए मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस के बारे में पूछे जाने पर वार्नर ने कहा कि उन्होंने शांत माहौल बनाने में मदद की है।

उन्होने कहा, ‘‘सबसे अच्छी बात यह है कि वह काफी सहज है, टीम के प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हैं। वह शांत दिमाग के हैं और उनकी मौजूदगी से आसपास का माहौल सुकून भरा होता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\