जरुरी जानकारी | शीर्ष सात शहरों में घरों की बिक्री इस साल 4.5 लाख करोड़ रुपये के पार होगी : एनारॉक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कीमतों में बढ़ोतरी और लक्जरी घरों की अधिक मांग के दम पर इस साल सात प्रमुख शहरों में आवास बिक्री सालाना आधार पर 38 प्रतिशत बढ़कर 4.5 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचने का अनुमान है। रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक ने यह बात कही।

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर कीमतों में बढ़ोतरी और लक्जरी घरों की अधिक मांग के दम पर इस साल सात प्रमुख शहरों में आवास बिक्री सालाना आधार पर 38 प्रतिशत बढ़कर 4.5 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचने का अनुमान है। रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक ने यह बात कही।

वर्ष 2022 में दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र), मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पुणे और हैदराबाद में 3,26,877 करोड़ रुपये के घर बिके थे।

एनारॉक के अनुसार, 2023 के पहले नौ महीनों में प्राथमिक बाजार में बेची गई आवासीय संपत्तियों का मूल्य 3,48,776 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जो 2022 की तुलना में सात प्रतिशत अधिक है।

एनारॉक समूह के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, ‘‘ तथ्य यह है कि पहले नौ महीनों में आवास बिक्री मूल्य पूरे 2022 से अधिक रहा है जो इस वर्ष प्रीमियम लक्जरी घरों की बढ़ती मांग को दर्शाता है। इस वर्ष शीर्ष शहरों में औसत कीमतें आठ से 18 प्रतिशत के बीच बढ़ी हैं। इससे वार्षिक बिक्री मूल्यों में एक-एक खंड की तुलना चुनौतीपूर्ण हो गई है।’’

उन्होंने कहा कि 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही में शीर्ष सात शहरों में 1,12,976 करोड़ रुपये के घर बेचे गए। दूसरी तिमाही में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई और फिर तीसरी तिमाही में आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

पुरी ने कहा, ‘‘ इन बाजारों में मौजूदा त्योहारी तिमाही में बिक्री मजबूत रही है और 2023 की अंतिम तिमाही में भी यह रुख जारी रेगा। इस प्रकार हमें उम्मीद है कि 2023 के अंत तक कुल आवास बिक्री मूल्य 4.5 लाख करोड़ रुपये को पार कर जाएगा। ’’

एनारॉक के अनुसार, जनवरी-सितंबर 2023 के दौरान शीर्ष सात शहरों में 3.49 लाख इकाइयां बेची गईं । इससे स्पष्ट है कि बिक्री आंकड़ा 2022 में 3.65 लाख इकाइयों के मुकाबले इस साल 4.5 लाख इकाइयों को पार करने को तैयार है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\