खेल की खबरें | गृहमंत्री अमित शाह लांच करेंगे खेलो इंडिया युवा खेल 2021

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को पंचकुला में खेलो इंडिया युवा खेल 2021 लांच करेंगे।

चंडीगढ़, तीन जून केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को पंचकुला में खेलो इंडिया युवा खेल 2021 लांच करेंगे।

आधिकारिक बयान में शुक्रवार को इसकी जानकारी दी गयी।

खेलो इंडिया युवा खेल चार से 13 जून तक आयोजित किये जायेंगे।

हरियाणा सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘खेलो इंडियो युवा खेलों 2021 के चौथे चरण में पूरे देश से करीब 8,500 खिलाड़ी, कोच और सहयोगी स्टाफ हिस्सा लेंगे। ’’

बयान के अनुसार खिलाड़ी 1,866 पदकों के लिये प्रतिस्पर्धा करेंगे जिसमें 545 स्वर्ण, 545 रजत और 776 कांस्य पदक शामिल हैं।

इसके मुताबिक पंचकुला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली पांच स्थलों पर करीब 25 प्रकार के खेल आयोजित किये जायेंगे।

पंचकुला में ताऊ देवी लाल खेल परिसर इस खेल प्रतियोगिता का मुख्य स्थल होगा जिसकी क्षमता करीब 7,000 दर्शकों की है।

बयान के अनुसार पहली बार पांच पारंपरिक खेलों गटका, कलीपयट्टू, थांग ता, मलखंब और योगासन को भी इनमें शामिल किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला