देश की खबरें | गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में 10 हजार बिस्तरों वाले कोविड देखभाल केन्द्र का दौरा किया

नयी दिल्ली, 27 जून केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दिल्ली में 10 हजार बिस्तरों वाले नए कोविड देखभाल केन्द्र का दौरा कर प्रबंधों की समीक्षा की।

दक्षिणी दिल्ली में बनाए गए इस विशाल केन्द्र के दौरे के दौरान शाह के साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े | दिल्ली: अमित शाह और अरविंद केजरीवाल ने राधा स्वामी ब्यास में COVID-19 केयर सेंटर का जायजा लिया : 27 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि शाह ने अपनी यात्रा के दौरान केन्द्र में चल रही तैयारियों की जायजा लिया।

छतरपुर इलाके में राधा स्वामी सत्संग व्यास के परिसर में बनाए गए इस केन्द्र में दो हिस्से होंगे। एक हिस्से में ऐसे रोगियों का इलाज किया जाएगा जिनमें लक्षण नहीं दिखाई दिये हैं जबकि दूसरे हिस्से में कोविड स्वास्थ्य देखभाल केन्द्र होगा।

यह भी पढ़े | प्रियंका गांधी का 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार अभियान' को लेकर सरकार पर निशाना- क्या सिर्फ प्रचार से मिलेगा रोजगार.

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को केन्द्र के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है और वह एक नोडल एजेंसी के तौर पर कार्य करेगी।

दिल्ली में अब तक लगभग 80 हजार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से करीब 2,500 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)