इम्फाल, छह जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मणिपुर के मोइरांग स्थित भारतीय राष्ट्रीय सेना (इंडियन नेशनल आर्मी.... आईएनए) मुख्यालय का दौरा कर वहां तिरंगा फहराया।
आईएनए ने पहली बार भारतीय धरती पर मोइरांग में ही तिरंगा फहराया था।
शाह ने स्मृति स्थल पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। उनके साथ केंद्रीय मंत्री एन बिरेन सिंह भी मौजूद थे।
शाह यहां जनसभा संबोधित करने के साथ-साथ करीब 1,300 करोड़ रुपये की लागत की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।
इससे पहले उन्होंने चुराचंदपुर में जिले के पहले मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया और इम्फाल पूर्वी जिला स्थित मार्जिंग पोलो कॉम्प्लेक्स में घोड़े पर बैठकर पोलो खेलते एक पोलो खिलाड़ी की 120 फुट ऊंची प्रतिमा का भी अनावरण किया।
मणिपुर को इस खेल का जन्मस्थान कहा जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY