जरुरी जानकारी | घर खरीदारों के संगठन ने कहा, समय पर परियोजनाएं पूरी नहीं करने वाले बिल्डरों पर लगे प्रतिबंध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घर खरीदारों के संगठन एफपीसीई ने रविवार को कहा कि रुकी आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये का नया कोष स्थापित करने की सरकार की बजट घोषणा से पीड़ित फ्लैट मालिकों को फायदा होगा।

नयी दिल्ली, दो फरवरी घर खरीदारों के संगठन एफपीसीई ने रविवार को कहा कि रुकी आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये का नया कोष स्थापित करने की सरकार की बजट घोषणा से पीड़ित फ्लैट मालिकों को फायदा होगा।

इसके साथ ही, एफपीसीई ने समय पर परियोजनाएं पूरी न करने वाले बिल्डरों को कोई भी नई परियोजना शुरू करने से प्रतिबंधित किए जाने की मांग भी की।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करते हुए कहा कि अटकी आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 15,000 करोड़ रुपये के ‘स्वामी कोष-2’ का गठन किया जाएगा। इससे एक लाख घरों का निर्माण पूरा करने में मदद मिलेगी।

इसके पहले नवंबर, 2019 में केंद्र ने समूचे देश में अटकी आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए ‘किफायती एवं मध्यम आय आवास की विशेष खिड़की’ (स्वामी) नाम वाले 15,530 करोड़ रुपये के एक कोष की घोषणा की थी। इस कोष का प्रबंधन भारतीय स्टेट बैंक समूह की कंपनी एसबीआईकैप वेंचर्स लिमिटेड के पास है।

स्वामी कोष-1 योजना के तहत 50,000 इकाइयों का निर्माण पूरा हो चुका है जबकि 40,000 इकाइयों का निर्माण अभी जारी है।

नए कोष की घोषणा पर ‘फोरम फॉर पीपल्स कलेक्टिव एफर्ट्स’ (एफपीसीई) के अध्यक्ष अभय उपाध्याय ने कहा, ‘‘स्वामी कोष-2 निश्चित रूप से एक बहुत जरूरी कदम है। इससे पीड़ित घर खरीदारों को काफी राहत मिलेगी।’’

उपाध्याय ने सुझाव दिया कि सरकार को सभी रुकी हुई आवासीय परियोजनाओं की पहचान करनी चाहिए और उन घरों को पूरा करने के लिए कुल कोष की जरूरत का भी आकलन करना चाहिए।

इसके साथ ही उपाध्याय ने कहा, ‘‘ऐसे बिल्डरों की पहचान करना और उन्हें अलग-थलग करना भी महत्वपूर्ण है जो केवल अपने व्यक्तिगत लालच के लिए घर खरीदारों की मेहनत की कमाई को जोखिम में डालते हैं। उन्हें कोई भी नई परियोजना शुरू करने से रोक दिया जाना चाहिए।’’

प्रेम प्रेम अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड