कोरोना वायरस महामारी के चलते पंजाब और हरियाणा में फीकी रही होली

पूरे पंजाब और हरियाणा में सोमवार को होली समारोह फीका रहा क्योंकि लोग अपने घरों के भीतर ही रहे. कोरोना वायरस महामारी के चलते प्राधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिये थे.

कोरोना वायरस (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 29 मार्च: पूरे पंजाब और हरियाणा में सोमवार को होली समारोह फीका रहा क्योंकि लोग अपने घरों के भीतर ही रहे. कोरोना वायरस महामारी के चलते प्राधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिये थे. चंडीगढ़ में भी लोगों ने रंगों का यह त्योहार घरों के अंदर रहकर ही मनाया क्योंकि प्रशासन ने सार्वजनिक पार्क, सुखना झील और सेक्टर 17 प्लाजा में सार्वजनिक तौर पर उत्सव मनाने पर रोक लगा दी थी. क्लब और होटलों को भी कोई कार्यक्रम आयोजित करने से रोक दिया गया था. ये पाबंदियां क्षेत्र में संक्रमण के मामलों में हाल ही में वृद्धि होने के मद्देनजर लगायी गई थी.

अधिकारियों ने कहा कि पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था और कई स्थानों पर हुड़दंग, शराब पीकर वाहन चलाने पर रोक लगाने और कोविड-19 से जुड़े दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए बैरिकेड लगाए गए थे. पंजाब के मोहाली में एक पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने हुड़दंग कर रहे लोगों के वाहन जब्त कर लिए. अधिकारियों ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाने के लिए गश्त भी की. हालांकि, आनंदपुर साहिब में धार्मिक मेला ‘होल्ला मोहल्ला’ के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने गुरुद्वारा केसगढ़ साहिब में मत्था टेका.

यह भी पढ़ें- देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 से एक दिन में 69 मरीजों की मौत, संक्रमण के 2,963 नए मामले

पारंपरिक सिख योद्धाओं "निहंगों" ने पारंपरिक मार्शल आर्ट "गतका" का प्रदर्शन किया. इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने लोगों को होली के अवसर पर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आप सभी को होली की शुभकामनाएं. मैं इसके लिए प्रार्थना करता हूं और रंगों का यह त्योहार सभी, विशेष तौर पर किसानों के लिए खुशी लेकर आये. सभी से अनुरोध है कि होली मनाने के दौरान कोविड-19 संबंधी सभी ऐहतियातों का पालन करें.’’

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी इस अवसर पर अपने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि होली का त्योहार लोगों के जीवन में अपार खुशियां, समृद्धि और नया उत्साह लाए.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट