खेल की खबरें | हॉकी टीम का राष्ट्रीय शिविर शुरू, भविष्य की प्राथमिकताओं पर ध्यान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा कि तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने के बाद मौजूदा राष्ट्रीय शिविर में भविष्य की प्राथमिकताएं तय करने पर ध्यान दिया जाएगा।

बेंगलुरु, पांच अक्टूबर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा कि तोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने के बाद मौजूदा राष्ट्रीय शिविर में भविष्य की प्राथमिकताएं तय करने पर ध्यान दिया जाएगा।

कोच ने कोविड-19 महामारी के कारण कई चुनौतियों का सामना करने के बावजूद तोक्यो ओलंपिक से पहले भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) बेंगलुरु केंद्र द्वारा खिलाड़ियों को दिए गए समर्थन पर खुशी व्यक्त की।

रीड ने कहा, ‘‘ सभी खिलाड़ी प्रशिक्षण फिर से शुरू करने के लिए उत्साहित हैं और हम भविष्य के मैचों पर ध्यान दे रहे हैं।’’

तोक्यो ओलंपिक की सफलता के बाद खिलाड़ी छुट्टी पर थे। भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने सोमवार को यहां प्रशिक्षण फिर से शुरू किया।

साइ द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, शिविर में कोविड से संबंधित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा था।

विज्ञप्ति में बताया गया कि सभी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) हुआ है और वे पृथकवास नियम के अनुसार अलग-अलग कमरों में रह रहे हैं।

साइ ने कहा, ‘‘ वे अलग समय पर आउटडोर (बाहर खुले क्षेत्र में) अभ्यास कर रहे है। वे साइ बेंगलुरु में अन्य शिविरों में शामिल खिलाड़ियों से घुलमिल नहीं रहे हैं। साइ के संशोधित एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) में बाहर अभ्यास करने की अनुमति है।’’

भारतीय टीम के सहायक कोच पीयूष दुबे ने कहा कि खिलाड़ी अब भविष्य की व्यस्तताओं पर ध्यान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ फिलहाल हमारा पूरा ध्यान इस साल दिसंबर में होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी पर है और इस महीने के लंबे शिविर में मुख्य रूप से खिलाड़ियों की शारीरिक स्थिति में सुधार पर ध्यान दिया जाएगा।’’

टीम के दिसंबर में ढाका में होने वाली एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने की संभावना है, इसके बाद अगले साल जुलाई-अगस्त में बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल और सितंबर 2022 में चीन में एशियाई खेल होने हैं।

भारत का अगला बड़ा कार्यक्रम जनवरी 2023 में अपने घर में एफआईएच विश्व कप होगा। इसके बाद 2024 में पेरिस ओलंपिक है।

भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह ने तोक्यो ओलंपिक से पहले लंबी अवधि के प्रशिक्षण शिविर के दौरान उन्हें सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए साइ बेंगलुरु के अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\